एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: मुनस्यारी से हरकोट जाने वाली सड़क तबाह, जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं लोग

मुनस्यारी पर्यटक शहरों में शुमार है जहां मेडिकल की सुविधा और रोज़मर्रा की जरूरत की दुकानें भी हैं. गांव वालों को अपनी हर छोटी बड़ी जरूरत के लिए इस रास्ते पर निर्भर करना पड़ता है. लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं.

देहरादून: उत्तराखंड के मुनस्यारी से हरकोट और कई गांव को जोड़ने वाली सड़क कुछ महीनों पहले टूट गई थी. इस सड़क की मरम्मत तो हुई नहीं बल्कि सड़क का बाकी जितना हिस्सा बचा था अब वो भी गायब हो गया है. हाल के दिनों में हुए भूस्खलन से इस सड़क का बड़ा हिस्सा टूट गया जिसके बाद गांव और शहर को जोड़ने वाला ये रास्ता पूरी तरह से खत्म हो गया है.

आने जाने के लिए गांव के लोगों ने मिलकर लकड़ी का एक कच्चा पुल बनाया है जिसके नीचे उफनती तेज़ नदी बहती है तो दूसरी तरफ पानी का झरना बहता है.बारिश की स्तिथि में पुल और खतरनाक हो जाता है. पुल के नीचे बहने वाली नदी बहाव बढ़ने पर पुल तक पहुंच जाती है. मौसम को देखते हुए ये पैदल रास्ता खतरे से खाली नहीं है क्योंकि जगह जगह पत्थर गिर रहे हैं और गीली चिकनी मिट्टी रास्ते को और चुनौतीपूर्ण बना रही है.

उत्तराखंड: मुनस्यारी से हरकोट जाने वाली सड़क तबाह, जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं लोग

स्थानीय लोगों का क्या है कहना....

दीनानाथ - लोकल के लोगों ने पुल बनाया है. यहां कोई सुविधा नहीं है. जैसे नदी ऊपर आती है सड़क का कोई ना कोई हिस्सा हर बार बह जाता है.

मानसी - यहां बहुत अच्छी सड़क हुआ करती थी. इस पुल को पार करने में डर लगता है लेकिन मजबूरी है और कोई रास्ता नहीं है.

सुनीता - मेरा घर यहां से 5 किलोमीटर है यहां से रोज़ निकलते हैं, सामान भी ऐसे ही ले जाना पड़ता है.

5 साल का नवरांग सेनिया ने कहा कि वो जब बाज़ार आता है तो इस पुल से गुजरता है.

जोस्तांग सेनिया - इस पुल से और ज़्यादा खतरनाक रास्ता आगे भी है. ऐसे ही गांव जाना पड़ता है. चलने लायक नहीं है और ऊपर से लैंड स्लाइड भी हो रहा है. सामान मुनस्यारी में ही मिलता है. प्रशासन को कई बार शिकायत कि लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ता.

India-China standoff: मानसरोवर झील के पास मिसाइल तैनाती की तैयारी में चीन, सामने आईं सैटेलाइट तस्वीरें Covid-19 Vaccine Update: पहली खेप में 50 लाख वैक्सीन खरीदेगी सरकार, सबसे पहले इन्हें लगाया जाएगा टीका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
झांसी: मां ने बेटे के आइडिया को बनाया स्टार्टअप, योगी सरकार से मिली 10 लाख की ग्रांट
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget