एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: भारी बर्फबारी के कारण चोपता में 3 दिनों से फंसे 15 पर्यटक, SDRF ने सुरक्षित निकाला

Uttarakhand Snow: उत्तराखंड के पर्यटक स्थल चोपता में हुई भारी बर्फबारी के चलते पंद्रह पर्यटक फंस गए थे जिन्हें तीन दिन बाद रेस्क्यू किया गया.

Uttarakhand Snow Fall: उत्तराखंड में कुछ दिनों से मौसम लगातार खराब चल रहा है.  पिछले तीन दिनों से पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के कारण चोपता में 15 पर्यटक फंस गए थे,  जिन्हें मंगलवार को एसडीआरएफ ने सुरक्षित निकाला. ये पर्यटक यहां तीन दिनों से फंसे हुए थे. 

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश और ओले गिरने से तापमान में खासी गिरावट आई है तो वहीं लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है. पहाड़ों पर बर्फबारी से जहां कई रास्ते बंद हो गए और ठंड बढ़ गई तो मैदानी इलाकों में बारिश और ओले गिरने से किसानों को नुकसान हुआ है. खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है.

चोपता में फंसे 15 पर्यटक

चोपता उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में आता है. इसे मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से भी जाना जाता है. यहां की खूबसूरत वादियों को देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैं. लेकिन, इन दिनों पहाड़ों पर अचानक बदले मौसम की वजह से यहां भारी बर्फबारी हुई, जिसके चलते 15 पर्यटक चोपता में फंस गए. ये पर्यटक चोपता मार्ग पर घूमने गए थे और यहां के एक रिसोर्ट में ठहरे थे.

एसडीआरएफ ने जनपद रुद्रप्रयाग में चोपता सड़क मार्ग पर पेड़ गिरने के कारण अवरुद्ध मार्ग को सुचारु करते हुए 15 सदस्यीय पर्यटक दल को रेस्क्यू किया है. मंगलवार को उखीमठ पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया कि चोपता मार्ग पर ज्यादा बर्फ पड़ गई है, जिस कारण 15 सदस्यीय पर्यटक दल फंस गया है. सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई.

घटनास्थल पर पहुंचकर एसडीआरएफ टीम ने सभी 15 पर्यटकों तक पहुंच बनाई व सभी को सुरक्षित बर्फ वाले क्षेत्र से बाहर निकाला और मार्ग में गिरे पेड़ को रेस्क्यू उपकरण की मदद से काटकर मार्ग को सुचारु किया. टीम ने सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया.

Lok Sabha Election: मायावती को मिला एक और नया साथी, गठबंधन में लड़ेंगी चुनाव, सामने आई ये तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Mirzapur News: यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
यूपी के सर्वोदय विद्यालय का कमाल, मिर्जापुर की 18 छात्राओं ने पास की NEET परीक्षा
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
योगी सरकार की योजना से बदली शिवम की किस्मत, डेयरी से सालाना 20 लाख की कमाई
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
यूपी में निर्धारित शेड्यूल से अधिक हो रही बिजली की आपूर्ति, 32673 मेगावाट का नया रिकॉर्ड
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला
वाराणसी में 2 साल का बच्चा कोविड पॉजिटिव, 10 दिन में मिला कोरोना का दूसरा मामला

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget