एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: वैक्सीनेशन के मामले में टॉप पर ये जिला, 85 फीसदी टीकाकरण का काम हुआ पूरा

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में टीकाकरण का काम 85 फीसदी पूरा हो चुका है. 31 जुलाई तक वैक्सीनेशन के काम को पूरा करने की कोशिश की जा रही है.

Corona Vaccination In Uttarakhand: उत्तराखंड में टीकाकरण के मामले में रुद्रप्रयाग जिला पहले स्थान पर है. जिले में दोनों आयुवर्ग में अब तक 85 फीसदी टीकाकरण हो चुका है. इसके साथ ही 26 हजार लोगों को दूसरी डोज भी लगाई जा चुकी है.

336 ग्राम पंचायत व चार निकाय क्षेत्र वाले रुद्रप्रयाग जिले में कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. जिले की आबादी लगभग 2 लाख 58 हजार है. इनमें से 1 लाख 65 हजार लोगों को टीका लगाया जाना है. इनमें से 59,317 लोग 45 वर्ष से अधिक और 1,05,683 18 से 44 वर्ष के हैं. जिले में अभी तक चार निकाय सहित 250 जगहों पर टीकाकरण अभियान पूरा हो चुका है. इस दौरान 1 लाख 40 हजार लोगों को पहली डोज लगाई जा चुकी है, जो कुल वैक्सीनेशन का 85 फीसदी है.

खास बात यह है कि टीकाकरण को लेकर जिले के दूरस्थ गौंडार, तोषी, चिलौंड, चौमासी, जाल मल्ला व तल्ला, ब्यूंखी, सारी, दैड़ा, उषाड़ा, मक्कू, नवासू, बरसूड़ी, धारकोट, बणगांव सहित 200 से अधिक गांवों में 100 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है. साथ ही 26 हजार लोगों को दूसरी डोज भी लग चुकी है. गांवों में इस अभियान को सफल बनाने में जनप्रतिनिधियों के साथ ही आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, महिला व युवक मंगल दलों ने अहम भूमिका निभाई है।

31 जुलाई तक वैक्सीनेशन पूरा करने की कोशिश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिंदेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जिले में दोनों आयुवर्ग का अब एक साथ टीकाकरण किया जा रहा है. अभी तक अगस्त्यमुनि ब्लॉक में दोनों आयु वर्ग में 75 हजार, जखोली में 36 हजार व ऊखीमठ ब्लॉक में 29 हजार लोगों को टीका लगाया जा चुका है. कोशिश है कि 31 जुलाई से तक 100 फीसदी काम पूरा हो जाए. इसके बाद दूसरी डोज के लिए जिले में वैक्सीनेशन सेंटरों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी.

ये भी पढ़ें:

UP Board Result 2021 Date: जुलाई के आखिरी हफ्ते में आएगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट, सभी 56 लाख स्टूडेंट्स होंगे प्रमोट

आजम खान और बेटे अबदुल्ला को मेदांता अस्पताल से मिली छुट्टी, सीतापुर जेल ले जाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून का तांडव, आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget