एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: ऋषिकेश में 70 दिन से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, माता-पिता ने दी खुदकुशी की चेतावनी

Rishikesh Youth Missing: ऋषिकेश के एक निजी क्लीनिक में 23 वर्षीय मयंक कौशिक काम करता था. वह 30 सितंबर की रात काम से वापस आया और खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकल गया.

Rishikesh News: उत्तराखंड के ऋषिकेश में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां बीते ढाई महीने से भी ज्यादा यानी कि 70 दिनों से एक युवक लापता हैं. इतना समय बीत जाने के बाद भी उस युवक का कोई पता नहीं चल सका है. ये युवक अपने माता पिता की इकलौती संतान है.

वहीं जवान बेटे के इतने दिनों से लापता होने के कारण माता पिता का रो-रो कर बुरा हाल है. उन्होंने पुलिस से भी मदद मांगी थी पर युवक का अभी तक कोई पता नहीं चला है. उन्होंने कहा कि अगर उनका इकलौता बेटा जल्द ही घर न लौटा तो वो खुदकुशी कर लेंगे. लाचार माता-पिता का कहना है कि वह ऋषिकेश कोतवाली पुलिस से लेकर डीजीपी से अपने बेटे को तलाश करने के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक उनका बेटा नहीं मिला है.

मयंक कौशिक एक निजी क्लीनिक में काम करता था
यह मामला हनुमंतपुरम गंगानगर के रहने वाले 23 वर्षीय मयंक कौशिक की है जो ऋषिकेश के एक निजी क्लीनिक में काम करता था. वह 30 सितंबर की रात काम से वापस आया और खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकल गया. परिजनों ने बताया कि मयंक ने फोन करके उनसे कहा था कि वह टहलकर जल्दी लौट आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. तब से उसका फोन भी ऑफ है.

मां ने बेटे के न मिलने पर खुदकुशी की दी है चेतावनी
पुलिस ने 01 अक्टूबर को बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है. युवक के पिता पंकज कौशिक और मां ने बेटे के न मिलने पर खुदकुशी की चेतावनी दी है. उधर पुलिस का कहना है कि युवक की खोजबीन जारी है. मयंक कौशिक के मोबाइल को ट्रेस किया जा रहा है. साथ ही सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Article 370: संत समाज ने अनुच्छेद 370 पर SC के फैसले का किया स्वागत, कहा- 'विपक्ष को मुंह की खानी पड़ी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget