एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: जनसंख्या दबाव को कम करने के लिए बसाए जाएंगे 4 नए शहर, जानिए क्या है तैयारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बढ़ती जनसंख्या दबाव के चलते 4 नए शहर बसाए जाएंगे. गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में दो-दो नए शहर विकसित किए जाएंगे. शहरी विकास के लिए 1161.49 करोड़ रुपये प्रस्तावित हुए हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार राज्य में बढ़ते शहरीकरण और जनसंख्या दबाव को देखते हुए चार नए शहर बसाने जा रही है. गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों में दो-दो नए शहर विकसित किए जाएंगे. इसके साथ ही सरकार ने योगनगरी ऋषिकेश को विश्वस्तरीय स्वरूप देने के लिए विशेष प्रावधान किए हैं. वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट में शहरी विकास को उच्च प्राथमिकता दी है, जिसमें अवस्थापना सुविधाओं, अर्बन मोबिलिटी, वेस्ट मैनेजमेंट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर रिसाइक्लिंग सिस्टम जैसी योजनाओं पर बल दिया गया है.

राज्य में तेजी से हो रहे शहरीकरण को देखते हुए सरकार ने नई आवास नीति तैयार करने का निर्णय लिया है. इस नीति के तहत सभी आय वर्ग के व्यक्तियों को आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके अलावा, नगरीय अवस्थापना सुविधाओं के अंतर्गत ड्रेनेज, सड़क, नालियों का निर्माण, रैन बसेरों का संचालन, हाईटेक शौचालयों का निर्माण और स्थानीय निकायों के पार्कों के विकास का कार्य किया जा रहा है.

प्रदेश में 4 नए शहरों की स्थापना
सरकार ने शहरी क्षेत्रों में जनसंख्या दबाव कम करने के लिए चार नए शहरों की स्थापना की योजना बनाई है. ये शहर गढ़वाल और कुमाऊं में बसाए जाएंगे, जिससे वर्तमान शहरी केंद्रों पर दबाव कम होगा और बेहतर नगरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी.

योगनगरी ऋषिकेश को वैश्विक स्तर पर आकर्षण का केंद्र बनाने के लिए सरकार ने विशेष योजनाएं बनाई हैं. गोविंदनगर (ऋषिकेश) में लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए केंद्र सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन-2 के तहत 6.45 करोड़ रुपये की डीपीआर स्वीकृत की है. इस योजना के तहत लीगेसी वेस्ट के निस्तारण के लिए अतिरिक्त धनराशि रिंग फेन्स्ड अकाउंट से प्रदान की जाएगी. 

शहरी विकास के लिए 1100 करोड़ का बजट प्रस्तावित 
इसके अलावा, इस क्षेत्र में पार्क का सौंदर्यीकरण और ओपन जिम आदि का निर्माण भी किया जाएगा. रुड़की, हरिद्वार, काशीपुर और देहरादून में भी लीगेसी वेस्ट निस्तारण के कार्य किए जाएंगे. सरकार ने इन शहरों को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया है.

आगामी वित्तीय वर्ष में शहरी विकास के लिए 1161.49 करोड़ रुपये और आवास विकास विभाग के लिए 388.64 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है. इसके अलावा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 207.18 करोड़ रुपये, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लिए 54.12 करोड़ रुपये और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) आवास योजना के लिए 25 करोड़ रुपये अनुदान का प्रावधान किया गया है.

रोजगार के अवसरों में होगी वृद्धि
नए शहरों और ऋषिकेश के विकास के साथ ही, राज्य सरकार अन्य शहरी क्षेत्रों में भी बुनियादी ढांचे को सशक्त करने पर जोर दे रही है. अर्बन मोबिलिटी बढ़ाने, वेस्ट मैनेजमेंट, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर रिसाइक्लिंग सिस्टम जैसी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया है. सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड को स्वच्छ, सुव्यवस्थित और पर्यावरण के अनुकूल शहरी मॉडल के रूप में विकसित करना है.

राज्य सरकार की ये योजनाएं उत्तराखंड के शहरी विकास को नई दिशा देंगी और नागरिकों के लिए बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी. नए शहरों की स्थापना से राज्य में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे और आर्थिक विकास को गति मिलेगी.

यह भी पढ़ें- धामी सरकार ने भूमि स्वामित्व में संशोधन कर पारित किया विधेयक, जानें कौन से नियम बदलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार में 51 लाख से ज्यादा किसानों फायदा, 45 हजार करोड़ से अधिक का सीधा भुगतान
योगी सरकार में 51 लाख से ज्यादा किसानों फायदा, 45 हजार करोड़ से अधिक का सीधा भुगतान
मोहम्मद अहसान इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना सकेंगे, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी इजाजत
मोहम्मद अहसान इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपना सकेंगे, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने दी इजाजत
भूसा दान पर बेसिक शिक्षा अधिकारी बोलीं, 'यह पूरी तरह से स्वैच्छिक, किसी शिक्षक पर दबाव नहीं'
भूसा दान पर बेसिक शिक्षा अधिकारी बोलीं, 'यह पूरी तरह से स्वैच्छिक, किसी शिक्षक पर दबाव नहीं'
Mathura Firing: ब्रज 84 कोस की परिक्रमा में भयंकर गोलीबारी, भंडारे की जगह और व्यवस्था पर था विवाद
ब्रज 84 कोस की परिक्रमा में भयंकर गोलीबारी, भंडारे की जगह और व्यवस्था पर था विवाद

वीडियोज

Nagma Mirajkar और Ayaan Lal की dating rumours ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Vasudha: Vasudha-Dev के बीच शुरू हुआ रोमांस, खत्म हुआ फैंस का इंतजार!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो ने मचाया तहलका, राहुल मोदी संग रिश्ते की चर्चा फिर तेज (28.05.26)
यो यो हनी सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- भारी दवाइयों की वजह से हुए थे गंजे
NEET छात्रों के हक में Rajnath Singh का बड़ा कदम! | NTA | Dharmendra Pradhan | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा डेथ केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
ट्विशा शर्मा केस में CBI का बड़ा एक्शन, घंटों की पूछताछ के बाद सास गिरिबाला सिंह गिरफ्तार
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' का टीजर इसी महीने होगा रिलीज, आमिर खान ने दिया वॉइस ओवर!
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
Gold Loan: बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
बैंकों में लगा गोल्ड लोन लेने वालों का तांता, महंगा होने से कैसे पाएं डबल फायदा?
Embed widget