एक्सप्लोरर

Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में बारिश ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, सीएम धामी ने अलर्ट रहने के दिए निर्देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के पहाड़ी इलाके से लेकर मैदानी इलाकों में पिछले 6-7 दिनों लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है.

Rishikesh News: उत्तराखंड के लोगों को भीषण गर्मी से मानसून ने राहत दे दी है. उत्तराखंड में इस बार मानसून जबरदस्त तरीके से सक्रिय हुआ है.  यही कारण है कि पहाड़ से मैदान तक 6-7 दिनों से लगातार भारी बारिश हो रही है. वहीं अब मानसून की बारिश लोगों के लिए परेशानी का सबब बन चुकी है. बारिश के कारण कई सड़कें और हाईवे बंद हो गए हैं. पहाड़ी इलाकों में पहाड़ से मलबा गिर रहा है. लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं.

मानसून की बारिश से पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, बद्रीनाथ आदि जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आई हैं. वहीं प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण प्रदेश की सभी नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. ऋषिकेश में भी गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है. इसके कारण प्रशासन ने सतर्कता बरतते हुए नदी के आसपास के इलाकों में अनाउंसमेंट कर लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है, ताकि कोई अनहोनी न हो. ऋषिकेश प्रशासन मौसम विभाग की चेतावनी और मुख्यमंत्री धामी के निर्देश के बाद अलर्ट मोड पर है.

सीएम धामी ने अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिये निर्देश
इसके बाद शनिवार देर रात गंगा नदी के किनारे और उसके आसपास के इलाकों में अनाउंसमेंट कर लोगों को गंगा नदी के लगातार बढ़ते जलस्तर के बारे में जानकारी देते हुए उनसे अपील कर रहे हैं कि वे तुरंत अपना घर छोड़ कर कही सुरक्षित स्थान पर चले जाएं.

मुख्यमंत्री धामी ने पूरे प्रदेश में सभी जिलों के जिलाधिकारियों को और आपदा कंट्रोल रूम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट मोड़ पर रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही एसडीआरएफ और एनडीआरएफ भी अलर्ट मोड पर है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के नौ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट घोषित कर दिया है.

ये भी पढ़ें: Kanwar Yatra 2024: 'ढाबों में हिंदू देवी-देवताओं का नाम प्रयोग न करे मुस्लिम वर्ग,' योगी के मंत्री का अजीबो-गरीब फरमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
योगी के लिए आई ‘बुलडोजर कांवड़’, प्रधानमंत्री बनाने की मनोकामना 
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
खराब मौसम ने रोकी उत्तराखंड की फ्लाइट, 70% तक हवाई सेवाएं प्रभावित
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
'अगर राहुल गांधी शादी नहीं...', संजय निषाद ने क्यों कहा ऐसा?
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद
बीजेपी के 'हर घर तिरंगा' अभियान की होगी शुरुआत, CM योगी समेत कई नेता रहेंगे मौजूद

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget