एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर: बद्रीनाथ हाईवे बंद, हिमनी-बलाण सड़क अवरुद्ध, सोनप्रयाग में रोके गए यात्री

Dehradun News:चमोली जिले में आज सुबह कर्णप्रयाग में तेज बारिश के बाद बद्रीनाथ नेशनल हाईवे उमटा के पास बद्रीश होटल के निकट भारी मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गया. मौसम विभाग ने फिर अलर्ट जारी किया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है. मौसम विभाग की चेतावनी सटीक साबित हुई है, क्योंकि राज्य के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन और सड़कें अवरुद्ध होने की घटनाएं सामने आ रही हैं. बद्रीनाथ नेशनल हाईवे उमटा के पास भारी मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गया है, जबकि हिमनी-बलाण सड़क पिछले एक सप्ताह से अवरुद्ध है. स्थानीय प्रशासन और एनएच विभाग मार्ग खोलने में जुटे हैं, लेकिन लगातार बारिश चुनौतियां बढ़ा रही है.

चमोली जिले में आज सुबह कर्णप्रयाग में तेज बारिश के बाद बद्रीनाथ नेशनल हाईवे उमटा के पास बद्रीश होटल के निकट भारी मलबा और बोल्डर गिरने से बंद हो गया. चमोली पुलिस ने इसकी पुष्टि की और बताया कि सड़क खोलने के लिए टीमें तैनात हैं. इसके अलावा, नंदप्रयाग और क्षेत्रपाल में भी भूस्खलन के कारण हाईवे अवरुद्ध है. बारिश और मलबे की वजह से सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

हिमनी-बलाण सड़क और ग्रामीणों की मुश्किलें

हिमनी-बलाण सड़क पिछले एक सप्ताह से कालीताल और अन्य स्थानों पर मलबा और पेड़ गिरने के कारण बंद है. ग्रामीणों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए 5 किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ रहा है. इसी तरह नारायणबगड़ में झिंझौंणी गांव का मुख्य पैदल मार्ग भूस्खलन के कारण पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे गांव का सड़क संपर्क कट गया है.

उधर कर्णप्रयाग में शिवाई के पास रेलवे टनल के निकट गधेरे का जलस्तर बढ़ने से अस्थाई सड़क बह गई. गोचर-रानो मोटर मार्ग गंगानगर रानो के पास पहाड़ी से मलबा आने के कारण बंद है. लगातार बारिश और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने से प्रशासन को मार्ग खोलने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

सोनप्रयाग में तीर्थयात्रियों को रोका गया

केदारनाथ यात्रा भी भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित हुई है. सोनप्रयाग के पास मुनकटिया और गौरीकुंड के बीच भूस्खलन के कारण केदारनाथ हाईवे बंद हो गया है. सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया है. SDRF और NDRF की टीमें रातभर बचाव कार्य में जुटी रहीं और 40 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया. प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा स्थगित करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है.

मौसम विभाग का रेड और ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने 7 और 8 जुलाई के लिए देहरादून, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, चंपावत, और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. अन्य जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू है. विभाग ने चेतावनी दी है कि जलभराव, भूस्खलन, और नदियों के जलस्तर में बढ़ोत्तरी का खतरा बना हुआ है. लोगों को नदी-नालों के किनारे न जाने और पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget