एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: हरिद्वार में बारिश का पानी कम होते ही बढ़ीं लोगों की मुश्किलें, घर में घुस रहा मगरमच्छ

Haridwar News: हरिद्वार के लक्सर और रुड़की में लगातार बाढ़ का पानी उतरने के बाद मगरमच्छ के साथ दूसरे जीव-जंतु निकल रहे हैं. ऐसे में मगरमच्छ के साथ ही जहरीले सांप देखने को मिल रहे हैं.

Uttarakhand Rain: उत्तराखंड में पिछले दिनों लगातार हुई बारिश से अलग-अलग जिलों में कई शहरों के अंदर पानी भरने से समस्या पैदा होने लगी थी लेकिन अब धीरे-धीरे पानी उतर रहा है. इस बीच स्थानीय लोगों को एक अलग ही डर सता रहा है. हरिद्वार (Haridwar) जिले के लक्सर क्षेत्र में बाढ़ का पानी उतरने के बाद मगरमच्छ (Crocodile) देखने को मिल रहे हैं. पिछले दिनों भी एक मगरमच्छ घर के अंदर पानी उतरने के बाद देखा गया था.

वहीं शुक्रवार को भी एक मगरमच्छ बाढ़ का पानी कम होने के बाद देखा गया जिसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी. इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई. लक्सर और रुड़की में लगातार बाढ़ का पानी उतरने के बाद मगरमच्छ और दूसरे जीव-जंतुओं का निकलना सामने आ रहा है. मगरमच्छ के साथ ही जहरीले सांप देखने को मिल रहे हैं.

दहशत में स्थानीय लोग

लक्सर में बाढ़ का पानी खत्म होते ही जंगली जीव-जंतुओं ने रिहायशी इलाकों का रुख करना शुरू कर दिया है, जिससे स्थानीय लोग दहशत में हैं. लक्सर के बाकरपुर गांव के रिहायशी इलाके में मगरमच्छ पहुंचने से गांव में दहशत का माहौल बना रहा और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा. स्थानीय लोगों की ओर से सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर अपने साथ ले गई. इसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली.

जलभराव से बढ़ी मुश्किल

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से अलग-अलग इलाकों में जलभराव भी हो गया है. जलभराव से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त है. वहीं पानी कम होने के बाद जहरीले सांपों और मगरमच्छों के निकलने की घटनाओं से लोग परेशान हैं. सब से अधिक मामले उत्तराखंड के हरिद्वार में आ रहे हैं. फिलहाल वन विभाग लगातार इन इलाकों में नजर बनाए हुए है.

ये भी पढ़ें- Uttarakhand News: उत्तराखंड के कॉर्बेट नेशनल पार्क में मनाया जाएगा ग्लोबल टाइगर डे, तैयारियों में जुटे हैं अधिकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
झांसी: मां की लाश के नजदीक रोती रही बेटी, पिता के पास नहीं थे एंबुलेंस के पैसे, रुला देगी तस्वीर
झांसी: मां की लाश के नजदीक रोती रही बेटी, पिता के पास नहीं थे एंबुलेंस के पैसे
9 मंजिला इमारत, कमल की आकृति, UP में बनेगा BJP का नया दफ्तर
9 मंजिला इमारत, कमल की आकृति, UP में बनेगा BJP का नया दफ्तर
'आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन...', जन्माष्टमी कार्यक्रम में बोले सीएम योगी
'आक्रांता मंदिर तोड़ सकता है, लेकिन...', जन्माष्टमी कार्यक्रम में बोले सीएम योगी

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget