एक्सप्लोरर

Dengue Case: उत्तराखंड में डेंगू पर सियासत गर्म, कांग्रेस ने आंकड़ों की बाजीगरी का लगाया आरोप, क्या बोली BJP?

Uttarakhand Dengue Case: उत्तराखंड में डेंगू का कहर जारी है. स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में रविवार तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 1130 पहुंच गई है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में डेंगू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम को चिंता में डाल दिया है. राजधानी देहरादून में डेंगू मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है. आम जनता में खौफ का माहौल है. डेंगू के प्रकोप पर अब सियासत भी होने लगी है. कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चकराता से विधायक प्रीतम सिंह ने सवाल उठाए हैं. उन्होंने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि डेंगू मामलों के सरकारी और वास्तविक आंकड़ों में फर्क है. सरकार डेंगू की रोकथाम करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है.

डेंगू के बढ़ते मामलों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में तकरार

कांग्रेस के बयान पर सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी ने पलटवार किया है. प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि कांग्रेस खोखली बयानबाजी करती है. सरकार डेंगू की रोकथाम के लिए गंभीरतापूर्वक काम कर रही है. गौरतलब है कि प्रदेश में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 1130 पहुंच गया है और मरने वालों की तादाद 13 हो गई है. सबसे ज्यादा डेंगू के मामले देहरादून में सामने आ रहे हैं. देहरादून में 640 डेंगू के नए मरीज मिले हैं. आंकड़ा प्रदेश का 58 फीसद है. देहरादून के बाद दूसरे नंबर पर रायपुर का मामला है.

कांग्रेस ने सरकारी और वास्तविक आंकड़ों में बताया फर्क

रायपुर डेंगू का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. 500 डेंगू के नए मामले अब तक उजागर हो चुके हैं. डेंगू के प्रकोप पर सत्तापक्ष और विपक्ष में राजनीति हो रही है. विपक्षी नेता सत्ता पक्ष को घेर रहे हैं. बीजेपी नेता विपक्ष पर पलटवार कर रहे हैं. इस बीच, डेंगू के हॉटस्पॉट बने देहरादून वासी खौफजदा हैं. डेंगू के बढ़ते कहर की रोकथाम करने में सरकार पूरी तरह  सफल हो पाएगी या नहीं आनेवाला समय बताएगा. उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेशभर में रविवार तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 1130 पहुंच गई है.

UP Weather Today: यूपी में बारिश का सिलसिला जारी, आगरा, लखनऊ में छाए काले बादल, जानें- मौसम का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
'अखिलेश की 'चचा' से नहीं बनी बात, ओवैसी पड़े भारी', आजम खान से मुलाकात पर राजभर का तंज
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
लखनऊः किसानों के साथ महापंचायत पर बैठे राकेश टिकैत, गन्ने के दाम बढ़ाने की मांग
योगी सरकार 26 अक्टूबर को मनाएगी वाल्मीकि जयंती, 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ
योगी सरकार 26 अक्टूबर को मनाएगी वाल्मीकि जयंती, 75 जिलों में गूंजेगा रामायण पाठ
घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा
घरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, योगी सरकार ने बढ़ाया राजस्व सुधारों का दायरा

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
जॉर्डन में चर्च के अंदर अंधाधुंध फायरिंग, सात लोगों की मौत
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
Embed widget