एक्सप्लोरर

Kashipur News: यूपी से हथियारों की तस्करी कर मुंबई बेचने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 5 तमंचे और कारतूस किए बरामद

UP News: पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे यूपी से सस्ते दामों पर तमंचे खरीद कर मुंबई में ऊंचे दामों में बेचकर मुनाफा तीनों में बांटने के प्लान पर काम कर रहे थे.

Kashipur Crime News: उत्तराखंड की काशीपुर कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश से अवैध हथियार की तस्करी कर मुंबई में बेचने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है.  पुलिस ने आरोपियों के पास से पांच अवैध तमंचे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसके साथ ही पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि ये तीनों दोस्त हैं और ये उत्तर प्रदेश से सस्ते तमंचे खरीदकर मुंबई में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे. इसी बीच मुखिर से मिली सूचना के आधार पर तीनों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.

 पुलिस ने आरोपियों को ऐसे दबोचा

इस मामले की जानकारी देते हुए काशीपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि बीते दिनों काशीपुर पुलिस की ओर से अपराधियों एवं अवैध असलहों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बांसफौडान और कटोराताल पुलिस चौकी क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया गया. इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुराने ढेला पुल के पास मुरादाबाद रोड पर तीन संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से पांच अवैध तमंचे व पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए .

गिरफ्तार युवकों ने ये बताई कहानी

पकड़े गए अभियुक्तों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह तीनों दोस्त हैं. उनका एक साथी असलम मुंबई से खिलौने बेचने कासिमपुर (उत्तर प्रदेश ) आया था. इस मौके पर उसने उत्तर प्रदेश से सस्ते दामों पर तमंचे खरीद कर मुंबई में जाकर ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा तीनों में बांटने की बात बताई. लिहाजा, लालच में आकर तीनों युवकों ने बिलासपुर के एक अनजान व्यक्ति से पांच तमंचे खरीद कर कासिमपुर वापस जा रहे थे. इस दौरान ढेला पुल पर जब वे बस का इंतजार कर रहे थे, तो पुलिस ने उन्हें धर दबोचा.

इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान कासमपुरी निवासी नफीस अहमद के पुत्र फैजान खान, महाराष्ट्र के नवी मुबई स्थित खेड़ा गांव निवासी आशिक अली के पुत्र असलम और उत्तर प्रदेश के कासमगडी निवासी शकील अहमद के पुत्र फईम के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने पांच अवैध तमंचे और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं. इसके साथ ही प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ करने के साथ ही उनका अपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.

ये भी पढ़ेंः UP MLC Election Results 2023 Live: यूपी MLC चुनाव के नतीजों के रुझान आने शुरू, जानें किस पार्टी को कहां मिल रही है बढ़त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
Iran Warning US: 'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
IND Vs NZ 2nd T20I: पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड

वीडियोज

Jammu Kashmir Heavy Snowfall: जम्मू-कश्मीर समेत ठंड से ठिठुर गई ये जगह | Weather News | ABP
Himachal Pradesh News: Shimla में बर्फबारी का कहर, आपस में टकराए 3 ट्रक |
Venezuela–China Oil Debt Story | Loans, Oil & Geopolitics Explained | Paisa Live
Copper: 10,000 साल पुराना Metal जो Future Economy चला रहा है | The Red Gold Story | Paisa Live
Gold–Silver ETF Crash Explained | 2% गिरावट, ETF 15% क्यों टूटता है? | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
जूतों से था पीटा...IAS-IPS संभाले हुए थे मोर्चा, शंकराचार्य विवाद पर संत का चौंकाने वाला खुलासा
Iran Warning US: 'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
'हमला किया तो जंग...', अमेरिका की सैन्य तैनाती पर ईरान की कड़ी चेतावनी, जानें क्या बोले ट्रंप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर रंगे हाथ पकड़े गए थे, खूब हुई थी पिटाई, पलाश मुच्छल पर स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
दूसरी लड़की के साथ बिस्तर पर पकड़े गए थे पलाश मुच्छल, स्मृति मंधाना के दोस्त के आरोप
IND Vs NZ 2nd T20I: पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
पहले ही ओवर में लुटाए सबसे ज्यादा रन, इस भारतीय गेंदबाज के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', ओडिशा में भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं यूपी की घटनाएं
'जंगलराज का उद्घाटन हो चुका है', भीड़ ने पादरी पर किया हमला तो भड़के ओवैसी, गिनाईं UP की घटनाएं
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
खालिदा जिया और शेख हसीना के नेतृत्व का इतिहास फिर भी बांग्लादेश की सियासत में महिला नापसंद, आगामी चुनाव में महज 4.24% उम्मीदवार
दिन में गर्मी और रात में सर्दी, इस मौसम में कितना सेट करें फ्रिज का टेंपरेचर?
दिन में गर्मी और रात में सर्दी, इस मौसम में कितना सेट करें फ्रिज का टेंपरेचर?
देसी खाना तो ठीक है, लेकिन प्रोटीन का क्या, यहां जानें आपकी थाली कितनी ताकतवर?
देसी खाना तो ठीक है, लेकिन प्रोटीन का क्या, यहां जानें आपकी थाली कितनी ताकतवर?
Embed widget