एक्सप्लोरर

Pithoragarh में बड़ा हादसा, होकरा मंदिर जा रही भक्तों से भरी कार खाई में गिरी, 9 की मौत, 2 घायल

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में भक्तों से भरी एक कार अनिंयत्रित होकर खाई में गिर गई. कार में सवार सभी लोग होकरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे तभी रास्ते में ये हादसा हो गया.

Pithoragarh Accident: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ (Pithoragarh) में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां होकरा मंदिर (Hokra Temple) जा रही भक्तों से भरी कार खाई में गिर गई. हादसे के वक्त इस कार में करीब 12 यात्री सवार थे, जिनमें से 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं. उनकी हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और राहत और बचाव कार्य शुरू किया.  

ये दर्दनाक हादसा पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी ब्लॉक में हुआ है. जहां भक्तों से भरी कार अनियिंत्रित होकर खाई में जा गिरी. कार में सवार सभी लोग बागेश्वर तहसील के कपकोट शामा, भनार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और होकरा मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार इस हादसे का शिकार हो गई और अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. इस घटना के बाद वहां कोहराम मच गया और चीख पुकार मच गई. 

 पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची

आसपास से गुजर रहे लोगों ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीम तत्काल एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए. ये कितना भयावह रहा होगा इसकी अंदाजा कार की तस्वीरें देखकर ही लगाया जा सकता है. इसमें 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जब दो लोग घायल हो गए हैं, जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायलों का इलाज किया जा रहा है. 

इस बारे में और जानकारी देते हुए आईजी कुमाऊं नीलेश भरणे ने कहा कि 'पिथौरागढ़ जिले के मुनिस्यारी ब्लॉक में एक कार खाई में गिर गई, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है. 

ये भी पढ़ें-  Opposition Parties Meeting: पटना में विपक्षी दलों की बैठक पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का हमला, कहा- 'जमावड़ा होगा फ्लॉप शो'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget