एक्सप्लोरर

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, उधम सिंह नगर में पहले दिन 519 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Uttarakhand: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका है. उधम सिंह नगर में पहले दिन 519 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. इसके साथ प्रशासन भी तैयारियों जुट गया है.

Uttarakhand Panchayat Chunav: उत्तराखंड हाईकोर्ट से 27 जून को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को हरी झंडी मिलने के बाद से प्रदेश के 12 जनपदों में 30 जून 5746 और 1 जुलाई 15468 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी. जबकि उधम सिंह नगर जिले में दो दिनों में 5790 लोगों ने नामांकन पत्रों की खरीदारी की. 2 जुलाई से 5 जुलाई को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दीं हैं. नामांकन दाखिल करने के पहले दिन जिला पंचायत कार्यालय एवं विकास खंड में बनाएं नामांकन केंद्रों पर पहुंचकर 519 प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल किया. वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत नामांकन केंद्रों पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई थी.

उधम सिंह नगर जिले में 30 जून और 1 जुलाई को सदस्य ग्राम पंचायत 1944, प्रधान ग्राम पंचायत 2104, सदस्य क्षेत्र पंचायत 1374, सदस्य जिला पंचायत 368 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी. जबकि 2 से 5 जुलाई से नामांकन केंद्रों पर नामांकन दाखिल होने हैं पहले दिन जिले में सदस्य ग्राम पंचायत 116, प्रधान ग्राम पंचायत 243, सदस्य क्षेत्र पंचायत 273, सदस्य जिला 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. 

पहले 519 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड के 12 जनपदों में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत का नामांकन 2 जुलाई से 5 जुलाई तक होगा. उधम सिंह नगर जिले में पहले दिन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक सदस्य ग्राम पंचायत 116, प्रधान ग्राम पंचायत 243, सदस्य क्षेत्र पंचायत 273, सदस्य जिला 13 प्रत्याशियों ने नामांकन केंद्रों पर नामांकन दाखिल किया है. जबकि अभी 3,4 और 5 जुलाई को भी नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया जारी रहेगी.

पंजीकृत शस्त्रों होने लगें जमा
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनावको देखते हुए जिले के सभी थानों और कोतवाली पुलिस को निर्देश दिया है कि अपने अपने क्षेत्र में शस्त्रों को जमा करने की प्रक्रिया को शुरू कर दें. एसएसपी के निर्देश के बाद से अब पंजीकृत शस्त्र अपने शस्त्रों को थानों और कोतवाली में जमा करना शुरू कर दिया है.

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 2 जुलाई से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है. नामांकन केंद्रों पर भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. इसके साथ ही बॉर्डर एरिया में फोर्स तैनात कर चैकिंग अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने बताया कि हमारी टीम सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी बनाएं हुए हैं, ताकि कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से माहौल खराब ना कर सकें. जो लोग माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

जिला प्रशासन ने पूरी की तैयारियां- एसडीएम
एडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां को पूरा कर लिया है. 2 जुलाई से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है, पहले दिन 519 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है. शेष प्रत्याशी अलग चार दिनों में अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के विधायक को कोर्ट ने फरार घोषित किया, जानें क्या है पूरा मामला

Input By : वेद प्रकाश यादव
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget