एक्सप्लोरर

उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में 30 हजार कर्मचारियों की तैनाती, सॉफ्टवेयर के जरिए होगा प्रबंधन

Uttarakhand News: उत्तराखंड में निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर 30 हजार सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी. चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक का लिया जाएगा सहारा.

Uttarakhand Nikay Chunav: उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं. इस बार चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनाने के लिए 30,000 सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगाया जाएगा. वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से 18,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी. राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि चुनाव में मतदान और मतगणना के लिए कुल 24,000 कर्मचारी तैनात होंगे, जबकि चुनाव प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यों के लिए 4,000 कर्मचारी अलग से लगाए जाएंगे.
 
चुनाव को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 2500 हल्के और भारी वाहनों को अधिग्रहित किया जाएगा. मतदान केंद्रों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा बनाए रखने के लिए 18,000 सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे. इनमें राज्य पुलिस बल के अलावा अर्धसैनिक बलों और होम गार्ड्स को भी शामिल किया गया है.
 
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्षा और पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक का सहारा
इस बार राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए तकनीक का सहारा लिया है. आयोग ने एनआईसी की मदद से एक विशेष सॉफ्टवेयर तैयार किया है, जिसके माध्यम से चुनाव ड्यूटी को रैंडम आधार पर आवंटित किया जाएगा. यह सॉफ्टवेयर सुनिश्चित करेगा कि ड्यूटी निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से लगाई जाए. अधिकारियों के कार्यक्षेत्र को भी उनके जिलों से बाहर रखा जाएगा ताकि चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की पक्षपातपूर्ण स्थिति उत्पन्न न हो.
 
चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए कुल 53 सामान्य और 26 व्यय प्रेक्षक तैनात किए जाएंगे. इनमें 41 सामान्य प्रेक्षक और 12 आरक्षित प्रेक्षक शामिल हैं. वहीं, 20 व्यय प्रेक्षक और छह आरक्षित व्यय प्रेक्षक भी नियुक्त किए गए हैं. यह प्रेक्षक निर्वाचन प्रक्रिया के हर चरण की निगरानी करेंगे और किसी भी अनियमितता की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करेंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार अपनी मतदाता सूची को पहली बार ऑनलाइन उपलब्ध कराया है. मतदाता www.sec.uk.gov.in वेबसाइट पर जाकर अपना नाम और विवरण देख सकते हैं. यह कदम मतदाताओं के लिए पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.
 
चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी लापरवाही को बर्दाशत नहीं किया जाएगा
इस बार चुनाव प्रक्रिया में व्यय प्रेक्षकों की तैनाती पहली बार की जा रही है. इसके अलावा, चुनाव प्रक्रिया के लिए सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में 2,000 अधिकारी तैनात किए जाएंगे. सभी अधिकारियों को उनकी भूमिका के अनुरूप प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. चुनाव आयुक्त सुशील कुमार ने कहा कि सभी कर्मचारी और अधिकारी चुनावी दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करेंगे. उन्होंने यह भी बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक प्रबंधन के लिए राज्य और जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएंगे.
 
नगर निकाय चुनावों में इस बार व्यापक तैयारी और तकनीकी नवाचार के जरिए निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है. निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि मतदाता निर्भीक होकर अपने अधिकार का प्रयोग करें और चुनाव शांतिपूर्ण और सफल तरीके से संपन्न हो.
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Hardoi News: हरदोई लूटकांड का खुलासा, 'जिलाध्यक्ष करणी सेना' लिखी गाड़ी से घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
हरदोई लूटकांड का खुलासा, 'जिलाध्यक्ष करणी सेना' लिखी गाड़ी से घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ अग्निकांड के बाद हापुड़ में एक्शन, फायर NOC बिना चल रही लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर सील
लखनऊ अग्निकांड के बाद हापुड़ में एक्शन, फायर NOC बिना चल रही लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर सील
CM योगी आदित्यनाथ से मिले BJP विधायक राजेश्वर सिंह, ‘मैं हूं सरोजनी नगर’ किताब का विमोचन
CM योगी आदित्यनाथ से मिले BJP विधायक राजेश्वर सिंह, ‘मैं हूं सरोजनी नगर’ किताब का विमोचन
'ये सब नाटक है', राम मंदिर चढ़ावा विवाद में SIT जांच पर भड़के अफजाल अंसारी, कर दी ये मांग
'ये सब नाटक है', राम मंदिर चढ़ावा विवाद में SIT जांच पर भड़के अफजाल अंसारी, कर दी ये मांग

वीडियोज

Suzuki e-access ride review | #suzuki #suzukieaccess #autolive
Mahadev & Sons: Mahadev की तिजोरी से ₹10 लाख गायब! क्या Mogra का पर्दाफाश कर पाएगी Rajji?
Bollywood News: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का धमाकेदार टीज़र रिलीज़, रहस्य, रोमांच और दमदार अंदाज़ ने बढ़ाई उत्सुकता (23.06.26)
Chitra Tripathi : ये आग सियासी है! | Lucknow Fire | Akhilesh Yadav | CM Yogi | Rahul Gandhi
Honda Elevate facelift में नहीं होगा Hybrid! #honda #hondaelevate #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
'बीबी हो जाता है बेकाबू', लेबनान में ईरान को मजबूत करने के अमेरिकी कदम से चिंतिंत इजरायल
प्रशांत किशोर ने किया बांकीपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान! BJP का भी जवाब आया, 'अगर इतना ही...'
प्रशांत किशोर ने किया बांकीपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान! बढ़ सकती है BJP की टेंशन
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सिंधु जल संधि पर PAK रक्षा मंत्री ने दी युद्ध वाली गीदड़भभकी, अब भारत ने दिया ये करारा जवाब
सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली महिला क्रिकेटर कौन? 12 साल की प्लेयर के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली महिला क्रिकेटर कौन? 12 साल की प्लेयर के नाम 'वर्ल्ड रिकॉर्ड'
थलापति विजय का बर्थडे सेलिब्रेशन, एक टक देखती रहीं तृषा कृष्णन, बोलीं- आपकी वजह से सब कुछ खास लगता है
थलापति विजय का बर्थडे सेलिब्रेशन, एक टक देखती रहीं तृषा कृष्णन, बोलीं- आपकी वजह से सब कुछ खास लगता है
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
इधर यूएस ने ईरान से हटाया प्रतिबंध, उधर भारत के लिए आ गई अब तक की सबसे बड़ी खुशखबरी
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
महाराष्ट्र पहुंचा मानसून! मुंबई-पुणे में हुई झमाझम बारिश, जानें देश के बाकी हिस्सों में कब बरसेंगे बदरा
Lucknow Fire News Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Live: लखनऊ अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने KGMU पहुंचे अखिलेश यादव, 15 लोगों की हुई थी मौत
Embed widget