एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: चंपावत पहुंचे CM धामी ने लिया क्षेत्र के विकास का जायजा, कहा- लोगों के भरोसे पर खरा उतरेंगे

Champawat News: सीएम ने जिला पत्रकार संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की और जनपद में पत्रकारों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं को लागू किए जाने की बात की

Champawat News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ( Pushkar Singh Dhami) आज जनपद भ्रमण के अपने दूसरे दिन के तय कार्यक्रम के अनुसार चंपावत (Champawat) जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस पहुंचे जहां हेलीपैड पर ही बीजेपी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया.

सीएम धामी ने हेलीपैड पर ही क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के साथ बातचीत कर क्षेत्र की परिस्थिति के बारे में एवं क्षेत्र की आवश्यकता के बारे में जानकारी ली, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने चंपावत सर्किट हाउस (Champawat Circuit House) प्रांगण में आयोजित जिला पत्रकार संगठन के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का एक अनोखा रूप देखने को मिला, सीएम धामी कार्यक्रम में आई एक छोटी बच्ची का हाथ पकड़कर उससे बातचीत करने लगे.
 
सीएम धामी ने पत्रकारों से किया ये वादा
मुख्यमंत्री धामी ने कार्यक्रम में पहुंच चंपावत पत्रकार संगठन के सभी पदाधिकारियों को स्वयं शपथ दिलाई एवं चंपावत जिला पत्रकार संगठन के सभी पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए जनपद में पत्रकारों के लिए सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाओं को लागू किए जाने की बात की, साथ ही चंपावत में प्रेस क्लब भवन एवं मीडिया सेंटर खोले जाने का आश्वासन सभी पत्रकारों को दिया.

बाल विज्ञान महोत्सव का किया शुभारंभ
इसके बाद मुख्यमंत्री चंपावत के जवाहर नवोदय विद्यालय पहुंचे जहां विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधकों द्वारा मुख्यमंत्री का जोर शोर से स्वागत सम्मान किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने फीता काटकर प्रथम सीमांत पर्वतीय बाल विज्ञान महोत्सव 2022 का शुभारंभ किया. मुख्यमंत्री ने विज्ञान महोत्सव में लगे स्टालों पर जाकर उनका जायजा लिया एवं बच्चों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं एवं प्रौद्योगिकी के बारे में जाना.

सभी के भरोसे पर खरा उतरेगी हमारी सरकार
मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु पत्रकारों का सहयोग भी बहुत आवश्यक है. हमें भरोसा है कि हम और हमारी सरकार सभी के भरोसे पर खरा उतरेगी और सब के साथ मिलकर प्रदेश के विकास के लिए कार्य करेगी. वहीं, विज्ञान महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश एवं राज्य के विकास के लिए हमारे बच्चों को विज्ञान का ज्ञान होना बहुत आवश्यक है जिससे उनमें रचनात्मकता का विकास हो और वह अपने क्षेत्र के विकास एवं समस्याओं के निराकरण के लिए कार्य कर सकें. इससे आने वाले समय में एक मजबूत समाज का निर्माण हो सकेगा.

यह भी पढ़ें:

UP News: आजम खान से वोटिंग अधिकार छीने जाने पर नरेश टिकैत ने उठाए सवाल, कहा- ये बदले की कार्रवाई है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget