एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड सूचना अयोग में जल्द खाली होने जा रहे दो पद, अलग-अलग राज्यों से आए आवेदन

Uttarakhand News: उत्तराखंड सूचना आयोग में अगले महीने दो पद खाली होने वाले है जिनके उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों से लोगों ने आवेदन किये हैं. मुख्य सूचना आयुक्त के लिए 16 लोगों ने आवेदन किया.

Dehradun News: उत्तराखंड सूचना आयोग में अगले महीने 2 कुर्सियां खाली होने वाली है. उनकी पूर्ति के लिए आवेदन मांगे गए है इसके लिए उत्तराखंड के अलावा अन्य राज्यों से भी आवेदन प्राप्त हो रहे है, मुख्य सूचना आयुक्त के लिए 16 तो वहीं सूचना आयुक्त के लिए लगभग 32 लोगो ने आवेदन किया है इनमे से ही इन दो कुर्सियों को भरा जाना है आवेदन करने वालो में कई पूर्व नौकर और पत्रकार मौजूद है,

आपको बता दे की अगले माह उत्तराखंड के मुख्य सूचना आयुक्त अनिल पुनेठा और सूचना आयुक्त अर्जुन सिंह का 3 साल का कार्यकाल समाप्त हो रहा है. इसमें नए मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त की नियुक्ति होनी है. इसके लिए कई लोगो ने अपना आवेदन भेजा है. जिनमे से मुख्य सूचना आयुक्त के लिए 16 लोगो ने आवेदन किया है.

अलग-अलग राज्यों से आए आवेदन
मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए जिन 16 आवेदनकर्ताओं ने आवेदन किए हैं, उनमें से 7 आवेदनकर्ताओं का पता उत्तराखंड से बाहर का है. इसी तरह राज्य सूचना आयुक्त के लिए कुल 35 लोगों ने आवेदन किया है. जिसमें से 10 आवेदनकर्ताओं का पता उत्तराखंड से बाहर का है. यानी इन दो पदों के लिए न केवल उत्तराखंड बल्कि पंजाब, उत्तर प्रदेश और दूसरे राज्यों के लोगों द्वारा भी आवेदन किए गए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 20 फरवरी 2024 को इसके लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी, जिसमें आवेदन कर्ताओं को आवेदन करने के लिए एक महीने का वक्त दिया गया था.

मुख्य सूचना आयुक्त पद के लिए आवेदनकर्ताओं में खनन विभाग के निदेशक सुरेश लॉरेंस पैट्रिक, मौजूदा सूचना आयुक्त विवेक शर्मा और विपिन चंद्र का नाम भी शामिल है. वहीं, दूसरी तरफ राज्य सूचना आयुक्त पद के लिए सचिवालय सेवा के सेवानिवृत अधिकारी देवेंद्र पालीवाल, सुधीर नौटियाल, सुनील पांथरी, पत्रकार दिनेश मानसेरा, अविकल थपलियाल का नाम भी शामिल है. इन पदों पर चयन के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी निर्णय लेती है. इस 3 सदस्य कमेटी में राज्य के मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सरकार द्वारा नामित एक मंत्री होते हैं. माना जा रहा है कि जून महीने के अंत तक इस चयन प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाएगा जिसके बाद राज्य को नए मुख्य सूचना आयुक्त और सूचना आयुक्त मिल जाएंगे.

मुख्य सूचना आयुक्त के लिए इन्होंने किया आवेदन
मुख्य सूचना आयुक्त के लिए जिन 16 लोगों ने आवेदन किया है उनमे मदन मोहन कनोजिया - डालनवाला देहरादून, अरुण कुमार गोयल - माजरा देहरादून, राजीव कुमार खरे - मध्यप्रदेश, ले. जनरल सुरेंद्र सिंह महल - पंजाब, विवेक शर्मा - मौजूदा सूचना आयुक्त, संदीप चौहान - उत्तरप्रदेश, सुरेश लॉरेंस पैट्रिक - निदेशक खनन देहरादून, ऋषि कुमार गर्ग - दिल्ली, दिनेश मनसेरा - वरिष्ठ पत्रकार नैनीताल, अनिल चंद्र डंडरियाल - दिल्ली, अरुण कुमार बिजल्वाण - दिल्ली, शैलेन्द्र चौधरी - सहस्त्रधारा देहरादून, भूपेंद्र सिंह रावत - नैनीताल, मेजर जनरल प्रवीण कुमार - नोएडा, विपिन चंद्र - मौजूदा सूचना आयुक्त और जगमोहन सिंह राणा - देहरादून ने आवेदन किया है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: 'विकास और विरासत का अद्भुत समन्वय पीएम मोदी की पहचान' सीएम योगी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget