एक्सप्लोरर

Mussoorie: मसूरी में पुलिस और प्रशासन के प्लान फेल, शहर से दो किमी पहले ही बसों ने उतारे जा रहे यात्री

Tourist in Mussoorie: नए साल के जश्न को लेकर मसूरी में प्रशासन के प्लान पूरी तरह फेल हो गए हैं. प्रशासन ने बसों को मसूरी पहचने से दो किमी पहले ही रोक दिया है जिससे पर्यटक काफी परेशान हैं.

Mussoorie Administration: मसूरी में नए साल के जश्न को लेकर प्रशासन और पुलिस द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्लान बनाए गए. शुक्रवार को एकाएक मसूरी के मुख्यपिक्चर पैलेस और लाइब्रेरी बस स्टैड से दो किलोमीटर पहले पेट्रोल पंप से परिवहन निगम की बसों को सचालित करने के उच्च अधिकारी ने निर्देश जारी कर दिये. जिससे मसूरी में यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा. वहीं पर्यटकों और लोगों को अपने सामान के साथ दो किलो मीटर पैदलकर कर मसूरी शहर आना और जाना पडा.

पर्यटकों को हो रही असुविधा
मसूरी जाने में लोगों को हो रही परेशानी के कारण कई लोग तो वापस देहरादून चले गए. लोगों ने बताया कि पेट्रोल पंप से मसूरी दो किलोमीटर दूरी का टैक्सी चालक द्वारा प्रति सवारी का 50 से 100 रुपए मांगा गया. वहीं कई लोग मजबूरी में टैक्सी से मसूरी पहूचें. लोगों का कहना है कि ना तो प्रशासन और ना ही पुलिस के पास मसूरी में नये साल में लोगों की संभावित भींड को नियत्रित करने के लिये कोई ठोस एक्शन प्लान नहीं है. जिससे को लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराया जा सके. वहीं कुर्सियों पर बैठे अधिकारी मात्र काल्पनिक तौर पर सारे प्लान तैयार कर देते हैं. जिसका खामियाजा आम जनता और पर्यटकों को भुगतना पड़ता है। वहीं दिल्ली से मसूरी आ रहे पर्यटक ने कहा कि वह देहरादून से मसूरी बस में बैठे परंतु मसूरी से उनको 2 किलोमीटर नीचे उतार दिया गया. ऐसे में वह मसूरी कैसे जाएं वहीं जब उन्होंने टैक्सी ऑपरेटर से मसूरी जाने की बात करी तो वह 100 रुपए मांग रहा है जो गलत है.

ट्रेडर्स एसोसिएशन भी नराज
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा लोगों को बेवजह परेशान किया जा रहा है. जिसका असर मसूरी के पर्यटन पर भी पड़ रहा है. उन्होंने कहा सरकार द्वारा कोविड ओमिक्रोन को लेकर कर नए नए नियम बनाए जा रहे हैं. जिस कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा रहा है. मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने भी मसूरी परिवहन विभाग की बसों को दो किलोमीटर पहले पेट्रोल पंप के पास रोके लाने पर कडा ऐतराज जताया है. उन्होंने सीओ मसूरी से मांग करी है कि मसूरी में भीड़ ना के बराबर है. ऐसे में परिवहन विभाग की बसों को दो किलोमीटर पहले रोक देना उचित नहीं है. उन्होने सीओ मसूरी से आग्रह किया कि परिवहन विभाग की बसों को मसूरी बस स्टैंडों से ही संचालित किया जाए.

ये भी पढ़ें-

Delhi-NCR Weather and Pollution Report: दिल्ली में फिर से शीत लहर शुरू, घर से नहीं निकलने की सलाह, प्रदूषण भी बढ़ा

Delhi News: नए साल पर इंडिया गेट और उसके आसपास जाने वालों के लिए जरूरी खबर, जान लें पुलिस का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
आजम खान की बढ़ी मुश्किलें, विधानसभा चुनाव से पहले ED ने दर्ज कराई FIR
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
मुजफ्फरनगर: शिव मंदिर में पुजारी की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत
कांग्रेस छोड़ दूसरे दल में शामिल होंगे अजय राय? पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दिए संकेत

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget