एक्सप्लोरर

Mussoorie News: मसूरी में माल रोड हादसे के बाद गांव वालों ने जमकर की नारेबाजी, प्रशासन से की मुआवजे की मांग

Mussoorie Accident: ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों से मांग की है कि परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाये.

Mussoorie Accident News: मसूरी (Mussoorie) माल रोड में हुए हादसे के बाद डंपर चालक की मौत हो गई, जिसके बाद मसूरी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. मसूरी में डंपर चालक का उप जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम होने के बाद ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया हैं. वहीं ग्रामीणों ने पोस्टमार्टम हाउस के पास टिहरी बाईपास रोड पर कुछ देर का जाम लगाकर स्थानीय प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और मसूरी नगर पालिका परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पडा. 

ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही के कारण माल रोड धंसी है, जिस कारण डंपर गिर गया और चालक की मौत हो गई है. डंपर चालक घर में अकेला कमाने वाला था. वहां उसके घर में चार छोटे बच्चे हैं जो नाबालिग हैं. घर के लोगों का पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है. उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारियों से मांग की है कि परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाये. ग्रामीणों ने कहा कि मांग पूरी ना होने पर डंपर चालक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि अगर अधिकारी पीड़ित परिवार को लिखित आश्वासन दें नहीं देते तो वे डंपर चालक के शव को लेकर मसूरी के गांधी चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर प्रदर्शन करेंगे.

मागें पूरी नहीं होने तक प्रदर्शन
वहीं लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण और मसूरी नगर पालिका के अधिकारियों की लापरवाही के कारण माल रोड में अनियोजित तरीके से पुनर्निर्माण का काम किया जा रहा है, जिसका खामियाजा मसूरी की जनता के साथ पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है. ऐसे में बुधवार को शाम के समय माल रोड का एक भाग धंसने के कारण डंपर चपेट में आ गया, जिससे कि डंपर चालक की मौके पर मौत हो गई. वहीं हेल्पर की भी हालत गंभीर बनी हुई है. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं वह अपने प्रदर्शन को जारी रखेंगे.

मुआवजे को लेकर बनी सहमति
वहीं करीब 5 घंटे के बाद प्रशासन और पीड़ित परिवार में मुआवजे को लेकर सहमति बनी.  एसडीएम मसूरी नंदन कुमार के नेतृत्व में पीड़ित परिवार और ग्रामीणों से कई बार की वार्ता करने के बाद सहमति बनी, जिसमें पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये देने और डेली वेजेस पर परिवार के एक सदस्य को लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा नौकरी दी जायेगी. जिस पर लोक निर्माण विभाग द्वारा पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये नगद दिये गए व 15 लाख रुपये की किस्त बनाई गई जो हर माह दी जायेगी. इसके बाद ग्रामीणों द्वारा मृतक के शव को गांव ले जाया गया और यमुना नदी में अंतिम संस्कार किया गया.

Uttarakhand News: पूर्व सीएम हरीश रावत की किताब को लेकर सियासत शुरू, सीएम धामी सहित बीजेपी विधायक ने कसा तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget