एक्सप्लोरर

Rekha Arya attack on Yashpal Arya: मंत्री रेखा आर्य का यशपाल आर्य पर निशाना, कहा- 'उनकी बुद्धि भ्रमित हो गई है '

Rekha Arya on Yashpal Arya: यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने पर उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने हमला किया है, उन्होंने कहा कि, उनका निजी स्वार्थ है.

Uttarakhand Minister Rekha Arya in Bareilly: बरेली पहुंची उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने यशपाल आर्य पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पर किसी के जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता है. भारतीय जनता पार्टी में कई सारे दलित नेता हैं. उन्होंने कहा कि यशपाल आर्य को हमारी पार्टी में पूरा सम्मान दिया गया और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया मुझे तो ताज्जुब होता है कि जिस कांग्रेस पार्टी में हरीश रावत की वजह से उन्होंने पार्टी छोड़ी थी, आज उन्हीं, हरीश रावत के नेतृत्व में वो कांग्रेस में शामिल हुए हैं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि, उनकी बुद्धि भ्रमित हुई है या फिर उनका कोई निजी स्वार्थ रहा होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है.

लखीमपुर घटना पर रेखा आर्या ने विपक्ष पर साधा निशाना 

वहीं, उन्होंने लखीमपुर में हुई घटना को लेकर विपक्ष और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि, यह घटना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और घटना नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन घटना के आरोपी जेल में हैं और कानून अपना काम कर रहा है. ऐसे में विपक्ष को राजनीति कर रहा है और कांग्रेस अपनी जमीन तलाश रही है. उन्होंने सीएम योगी की तारीफ करते हुए कहा कि योगी जी ने इस घटना में बहुत ही न्यायपूर्ण निर्णय लिया और कार्यवाही भी की है. 

प्रचंड बहुमत से बनेगी बीजेपी के सरकार 

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है और "आप" ने उत्तराखंड की सरकार पर निशाना भी साधा है. ऐसे में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि, आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में अपनी जमीन तलाश रही है, उसका काम आरोप लगाना है लेकिन हमारी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है. मुख्यमंत्री जी ने बहुत ही बढ़िया काम किया है और उन्हीं के नेतृत्व में हम लोग विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और प्रचंड बहुमत की सरकार भी बनाएंगे. इसके साथ ही उन्होंने होम स्टे योजना की तारीफ करते हुए कहा कि, ये योजना पलायन रोकने के लिए शुरू की गई है, क्योंकि उत्तराखंड पर्यटन स्थल है, ऐसे में जिन गांव से पलायन हो गया है, उन्हें होम स्टे योजना से जोड़ा जा रहा है, सरकार इसके लिए सब्सिडी भी दे रही है. 

कन्या भ्रूण हत्या रोकने की अपील

इसके साथ ही उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने को भी लोगों से अपील की. उन्होंने कहा हम सभी मां दुर्गा, मां गंगा की पूजा करते हैं और जब ये पता चलता है कि, हमारे गर्भ में बेटी है तो हम उसका अबॉर्शन कराने की कोशिश करते हैं, जबकि आज के समय में लड़का लड़की सब समान है और आज के समय में तो लडकिया अंतिम संस्कार भी करती हैं, इसलिए संतुलन बनाये रखना बहुत ही जरूरी है, नहीं तो एक बड़ा संकट खड़ा हो सकता है.
 

दरअसल, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की बरेली में ससुराल है. इस वजह से वह हर वर्ष यहां पर होने वाली वनखंडी नाथ मंदिर में रामलीला में जरूर शामिल होती हैं. यह रामलीला भी काफी ऐतिहासिक है और यहां दिन में कृष्ण लीला और रात के वक्त रामलीला होती है. रामलीला के अंतिम दिन कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य जरूर आती हैं और वहां पर आकर जनता को संबोधित करती हैं.

ये भी पढ़ें.

राकेश टिकैत का आरोप- लखीमपुर खीरी मामले की जांच को प्रभावित कर रहे हैं केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
महोबा में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन, कीरत सागर पर उमड़ी भीड़
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
वाराणसी एयर शो की तैयारी पूरी, 25 अक्टूबर को आएंगे PM मोदी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget