एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के मदरसों में बाहरी फंडिंग पर जांच, CM धामी के निर्देश के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Uttarakhand Madrasa News: मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, खासकर उन छात्रों के बारे में जो बाहरी राज्यों से आकर उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाई कर रहे हैं.

Uttarakhand News: उत्तराखंड में संचालित मदरसों को लेकर बाहरी फंडिंग के इनपुट्स मिलने के बाद अब प्रदेश पुलिस सतर्क हो गई है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद उत्तराखंड पुलिस ने इस मुद्दे की गहन जांच शुरू कर दी है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी जिलों में जिला अधिकारियों की अध्यक्षता में विशेष कमेटियां गठित की गई हैं. इन कमेटियों को एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट तैयार कर शासन को सौंपनी होगी.

आईजी लॉ एंड ऑर्डर नीलेश आनंद भरणे ने कहा, "मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में चल रहे मदरसों की जांच को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है. सभी जिलों के जिला अधिकारियों की अध्यक्षता में गठित कमेटियों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपें. जांच के दौरान पुलिस यह भी सुनिश्चित करेगी कि मदरसों में पढ़ने वाले बाहरी राज्यों के छात्रों का सत्यापन किया जाए."

नीलेश आनंद भरणे ने आगे कहा कि राज्य में करीब 400 से अधिक रजिस्टर्ड मदरसे हैं, लेकिन कई मदरसे ऐसे भी हैं, जो अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं. इन मदरसों के संचालन के स्रोतों और उनकी फंडिंग की बारीकी से जांच की जाएगी. पुलिस इस मामले में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर सख्त कार्रवाई करेगी.

कुछ मदरसे बाहरी स्रोतों से फंडिंग प्राप्त कर रहे हैं- पुलिस

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती इनपुट्स से पता चला है कि कुछ मदरसे बाहरी स्रोतों से फंडिंग प्राप्त कर रहे हैं. यह फंडिंग किन स्रोतों से आ रही है और इसका उपयोग कहां किया जा रहा है, यह जानने के लिए पुलिस ने विस्तृत जांच शुरू की है. मदरसों में पढ़ने वाले छात्रों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है, खासकर उन छात्रों के बारे में जो बाहरी राज्यों से आकर उत्तराखंड के मदरसों में पढ़ाई कर रहे हैं.

उत्तराखंड में कई मदरसे ऐसे हैं, जो बिना सरकारी मान्यता के संचालित किए जा रहे हैं. ऐसे मदरसों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है. पुलिस की जांच में इन मदरसों के संचालकों, उनके फंडिंग स्रोतों और छात्रों की जानकारी को प्राथमिकता दी जाएगी.

सामाजिक समरसता बनाए रखने का आह्वान

नीलेश आनंद भरणे ने इस मुद्दे पर जनता से भी सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके. इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से की जाएगी.

जांच का उद्देश्य केवल अनियमितताओं को रोकना

उत्तराखंड के मदरसों का प्रदेश के सामाजिक और शैक्षिक विकास में एक अहम योगदान रहा है. लेकिन बाहरी फंडिंग के इनपुट्स ने इन संस्थानों की पारदर्शिता और उद्देश्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. सरकार और पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस जांच का उद्देश्य केवल अनियमितताओं को रोकना है, न कि किसी समुदाय विशेष को निशाना बनाना.

मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

जांच पूरी होने के बाद कमेटियों द्वारा तैयार रिपोर्ट को मुख्यमंत्री और संबंधित विभागों को सौंपी जाएगी. इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. फिलहाल, पुलिस और प्रशासन इस मुद्दे पर सतर्क हैं और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी मिलने पर कठोर कदम उठाने के लिए तैयार हैं. यह कार्रवाई न केवल मदरसों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है, बल्कि प्रदेश में कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी अहम है.

जस्टिस शेखर यादव का अलीगढ़ के अधिवक्ताओं ने किया समर्थन, CJI को लिखा खून से पत्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
नशीला पदार्थ खिलाकर रेप, फिर वीडियो बनाकर ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; 4 पर केस दर्ज
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
UP Weather: यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बदलने वाला है मौसम, आज लखनऊ समेत 37 जिलों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी
UP News: यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प
यूपी में 'भूजल सप्ताह' का आगाज, स्वतंत्र देव ने दिलाया 'एक लोटा पानी' बचाने का संकल्प

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Success Story: 10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Embed widget