एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham News: बाबा केदारनाथ के भक्तों के लिए खुशखबरी, गर्भगृह में तीर्थयात्रियों को मिली दर्शन की अनुमति

Uttarakhand News: केदारनाथ यात्रा के शुरुआत में भारी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर बद्री-केदार मंदिर समिति ने सभामंडप से ही ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए.

Kedarnath Dham: रुद्रप्रयाग-केदारनाथ धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर है, अब उन्हें गर्भगृह में जाने दिया जायेगा, जिससे भक्त ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सकेंगे. इससे पहले श्रद्धालुओं को सभामंडप से बाबा केदार के स्वयंभू लिंग के दर्शन कराये जा रहे थे. यात्रा में आई कमी को देखते हुए बद्री-केदार मंदिर समिति ने यह निर्णय लिया है.

बता दें कि बाबा केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को आम श्रद्धालुओं के दर्शन खोले गए थे. शुरुआत से ही बाबा के दर्शनों के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु बाबा के दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं. खराब मौसम के बावजूद भी पहले जहां 25 हजार के करीब श्रद्धालु हर दिन पहुंच रहे थे, वहीं अब यात्रा में भारी कमी आ गई है. केदारनाथ दर्शन के लिए इन दिनों आठ हजार के करीब श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. ऐसे में बद्री-केदार मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं को गर्भगृह के भीतर जाने की अनुमति दी है.

केदारनाथ यात्रा के शुरुआत में भारी तादाद में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर बद्री-केदार मंदिर समिति ने सभामंडप से ही ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए. ताकि सभी यात्रियों को बेहतर दर्शन हो सकें और कोई अव्यवस्था न हो. इसके साथ ही वीआईपी और हेलीकॉप्टर से आने वाले यात्रियों को ही गर्भगृह में जाने दिया. अब यात्रा में कमी आने लगी है, प्रतिदिन दर्शन करने वाले यात्रियों की संख्या 15 हजार से अब 8 हजार तक सिमट गई है. वहीं दूसरी ओर हेलीकॉप्टर सेवाएं भी बंद होने लगी हैं. चार हेली सेवाओं ने अपना सामान समेट लिया है, ऐसे में केदारनाथ में यात्रियों की संख्या में लगातार कमी आ रही है. इसी को देखते हुए बीकेटीसी ने केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में सभी यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी है.

बीकेटीसी के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में कमी आ गई है, जिस कारण सभी यात्रियों को गर्भ गृह में जाकर बाबा केदार के दर्शन करवाए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि गर्भगृह में जाने वाले तीर्थयात्रियों को मंदिर समिति के नियमों को पालन करना होगा. उन्हें गर्भगृह में जाने से पहले मोबाइल फोन को बंद करना होगा, तभी उन्हें अंदर जाने दिया जायेगा. उन्होंने बाबा के भक्तों से निवेदन किया कि ऐसा कोई कृत्य ना करें, जिससे करोड़ों हिन्दुओं की आस्था को ठेस पहुंचे. 

Opposition Parties Meeting: विपक्षी दलों की बैठक पर बीजेपी सांसद रवि किशन का निशाना, बोले- 'डाकू-आंतकवादी को संरक्षण...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
आजमगढ़ के युवक की रूस-यूक्रेन युद्ध में मौत, परिजनों ने एजेंट के लिए फांसी की मांग की
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
मुजफ्फरनगर पुलिस की सख्ती, कांवड़ यात्रा में DJ की ऊंचाई 12 फीट से ज्यादा नहीं, 348 नोटिस जारी
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'
VIDEO: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपना कुर्ता दिखाकर कहा, 'भगवा से नफरत करती थी सपा- कांग्रेस'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget