एक्सप्लोरर

Kedarnath: केदारनाथ में लगे 'उत्तराखंड सरकार होश में आओ' के नारे, श्रद्धालुओं ने की अंकिता को न्याय देने की मांग

Ankita Murder Case: बाबा केदारनाथ धाम में भी अंकिता के लिए न्याय की मांग उठी, यहां आए श्रद्धालुओं ने पुरोहितों के साथ मिलकर उत्तराखंड सरकार होश में आओ के नारे लगाए और दोषियों को सजा देने की मांग की.

Kedarnath Dham: पौड़ी जिले (Pauri) के श्रीकोट डोभ की रहने वाली अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari Murder Case) की हत्या को लेकर पूरे प्रदेश की जनता में आक्रोश देखने को मिल रहा है. ऐसा ही कुछ बाबा केदारनाथ के धाम (Kedarnath Dham) में भी देखने को मिला जहां तीर्थ पुरोहितों के साथ ही देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने अंकिता के लिए न्याय की मांग की और उत्तराखंड सरकार होश में आओ के नारे लगाए. इस दौरान श्रद्धालुओं और तीर्थ पुरोहितों ने कैंडल जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित कर दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग भी की. 

केदारनाथ धाम में अंकिता के लिए न्याय की मांग 

केदारनाथ धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों के साथ मिलकर उत्तराखंड सरकार होश में आओ के नारे लगाकर अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग की. इस दौरान इन सभी ने अंकिता को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धाजंलि अर्पित की. श्रद्धालुओं ने कहा कि अंकिता के साथ जघन्य अपराध हुआ है. देवभूमि इस घटना से शर्मशार हुई है. पहाड़ की शांत वादियों में इस तरह के कृत्य सामने आने से लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ है. केदारसभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला ने कहा कि केदारनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों और देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालुओं ने नारे लगाकर प्रदेश की सरकार को जगाने का प्रयास किया है.

Aligarh News: अलीगढ़ की मीट फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव, कई कर्मचारियों बेहोश, 50 अस्पताल में भर्ती

अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा देने का मांग
केदारनाथ आए श्रद्धालुओं ने कहा कि अंकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दी जाए. जनता की भावनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं और सभी चाहते हैं कि दोषियों को फांसी की सजा मिले. जिससे भविष्य में कोई इस प्रकार का कृत्य करने की ना सोचे. आपको बता दें कि अंकिता के लिए देशभर से न्याय की मांग उठ रही है. प्रदेश सरकार ने इस मामले की जांच एसआईटी को सौंपी है जो पूरे मामले की जांच कर रही हैं. इस मामले में मुख्य आरोपी रिजॉर्ट मालिक पुलकित आर्य, मैनजर सौरभ भास्कर और असिस्टेंट मैनेजर अंकित गुप्ता को गिरफ्तार किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें- 

UP Politics: अखिलेश यादव लगातार तीसरी बार बने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहा- हम आने वाले समय में इतिहास बनाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
अंकिता भंडारी मामले का दुष्यंत गौतम से क्या है कनेक्शन? जानें- पूरी टाइमलाइन
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
'जब जनप्रतिनिधि 12 बजे सोकर उठेगा तो...', CM योगी ने बिना नाम लिए साधा निशाना
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?
IIT BHU में एडमिशन के लिए अब यूरिन टेस्ट, क्यों बदले नियम?

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- 'समझाने की जरूरत...'
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
अर्शदीप सिंह की चोट पर आया बड़ा अपडेट, पांचवें टी20 से बाहर?
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
आशुतोष रांका, सौरव के तिहाड़ जाते ही CJP की रत्ना सिंह को मिल रही धमकी, बोलीं- '₹2 वाले...'
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget