एक्सप्लोरर

Uttarakhand Rains: उत्तराखंड में रोकी गई केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा, जानिए वजह

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. ऐसे में प्रशासन ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर अस्थाई रोक लगा दी है.

Uttarakhand Char Dham Yatra 2021: उत्तराखंड में मौसम विभाग की तरफ से दो दिन के लिए भारी बारिश का अलर्ट (Rain Alert in Uttarakhand) जारी किया गया है. हाई अलर्ट के बाद प्रशासन ने केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर रोक लगा दी है. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया है. 

अस्थाई तौर पर रोकी गई केदारनाथ यात्रा
केदारनाथ यात्रा पर अस्थाई रोक के बाद तीर्थयात्रियों को सोनप्रयाग में रोका जा रहा है. श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी जा रही है. इसके अलावा विभिन्न पड़ावों पर भी पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तैनात हैं, जो यात्रियों को मौसम की जानकारी दे रहे हैं. मौसम सामान्य होने पर ही यात्रा को खोला जाएगा.

बताया ये भी जा रहा है कि साल 2013 में हुई बारिश जैसे हालात फिर हो सकते हैं. ऐसे में जिला प्रशासन सतर्क हो गया है. जिलाधिकारी मनुज गोयल ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से हाई अलर्ट जारी हुआ है, जिसमें दो दिनों की भारी बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में जिला प्रशासन ने निर्णय लेकर आज सुबह से यात्रा पर रोक लगाई है. जो यात्री केदारनाथ पहुंच गए हैं, उन्हें दर्शन कराने के बाद गौरीकुण्ड और सोनप्रयाग भेजा जा रहा है. यात्रा में तैनात कार्मिकों को सतर्क रहने को कहा गया है.

बद्रीनाथ धाम की यात्रा को भी रोका गया
उधर, बद्रीनाथ धाम की यात्रा को भी रोका गया है. जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ धाम जाने वाले तीर्थ यात्रियों को पांडुकेश्वर, जोशीमठ में सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी है. डीएम हिमांशु  खुराना ने यात्रा पर रोक की जानकारी दी है. मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बद्रीनाथ धाम में रह रहे तीर्थयात्रियों को धाम में ही रुकने की सलाह दी गई है.

ये भी पढ़ें:

Farmers Protest: किसानों का आज रेल रोको आंदोलन, लखनऊ में लगी धारा 144, पुलिस करेगी सख्त कार्रवाई

UP Weather Updates: रातभर हुई तेज बारिश से आई तापमान में गिरावट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
'तुर्क बिरादरी के लोग नहीं पढ़ने दे रहे नमाज', संभल में पिछड़े मुस्लिम परिवार ने DM से लगाई गुहार
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
CM योगी का 2 दिवसीय आगरा दौरा, ताजनगरी को देंगे 342 करोड़ की 53 परियोजनाओं की सौगात
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
बाराबंकी में लगातार बारिश से सरयू उफान पर, खतरे के निशान से ऊपर आते ही प्रशासन अलर्ट
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा
यूपी चुनाव 2027: मुरादाबाद से मुस्लिम वोट साधेंगे ओवैसी, सपा के गढ़ में बड़ी जनसभा

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget