एक्सप्लोरर

Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम में दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही है बर्फबारी, पुनर्निर्माण कार्य में बनी बाधा

Kedarnath News: केदारनाथ में सुबह और रात को तापमान माइनस 9 से 10 डिग्री तक नीचे लुढ़क रहा है. यहां तीर्थ पुरोहितों के 32 आवास का निर्माण कार्य चल रहा है. इनमें 12 आवास इसी माह में पूरे किए जाने है.

Rudraprayag News: विश्व विख्यात बाबा केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham) में दो दिनों से रूक-रूक कर बर्फबारी (Snowfall) हो रही है. जिसकी वजह से धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं. मजदूरों के लिए यहां कंपकंपाती ठंड में काम करना मुश्किल हो रहा है. धाम में तीन इंच तक बर्फ गिर चुकी है, जिससे यहां के काम काज भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. 

केदारनाथ में बर्फबारी से पुनर्निर्माण कार्य में बाधा

दरअसल केदारनाथ धाम में आपदा के बाद से पुनर्निर्माण कार्य जारी हैं, जो शीतकाल में भी किये जाते हैं. लेकिन धाम में जब ज्यादा ही बर्फबारी होती है तो निर्माण कार्यो को रोकना पड़ता है और मजदूर भी धाम से वापस आ जाते हैं. केदारनाथ धाम में दो दिनों से बर्फबारी हो रही है और बर्फबारी के कारण निर्माण कार्यो को करना मुश्किल हो रहा है. वैसे धाम में नवंबर से मार्च माह तक बर्फबारी होने से काफी दिक्कतें होती है.

केदारनाथ में इन दिनों सुबह व रात्रि के समय तापमान माइनस आठ से दस डिग्री तक नीचे लुढ़क रहा है. धाम में तीर्थ पुरोहितों के 32 आवास का निर्माण कार्य चल रहा है. इसमें से 12 परिवारों के भवन का कार्य इसी माह में पूरा किया जाना है. गौचर हवाई पट्टी से चिनूक हेलीकाप्टर की मदद से केदारनाथ धाम तक निर्माण सामग्री पहुंचाई गई है. चिनूक हेलीकाप्टर से तीन पाॅकलैंड मशीनें, मिक्चर मशीन भेजी गई हैं. पुल निर्माण का भारी सामान, स्टील गार्डर व भारी वजन की सामग्री चिनूक से भेजी गई है. 

2-3 इंच गिर चुकी है बर्फ
केदारनाथ धाम में इस बार 31 दिसंबर तक निर्माण कार्य जारी रखने का लक्ष्य रखा गया है. यदि मौसम ठीक रहा तो आगे भी निर्माण कार्य जारी रखा जायेगा लेकिन जिस तरह से अभी से धाम में धाम में बर्फबारी हो रही है, उससे लगता नहीं कि धाम में दिसम्बर अंत तक काम हो पाना संभव हो पाएगा. केदारनाथ धाम में दिसंबर महीने बाद बर्फ जमनी शुरू हो जाती है. दिसंबर तक पांच से छः फीट तक बर्फ जम जाती है, जिससे निर्माण कार्य जारी रखना संभव नहीं हो पाता है. अभी केदारनाथ धाम में दो से तीन इंच बर्फ गिर चुकी है.

डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत द्वितीय चरण के पुनर्निर्माण कार्य चल रहे हैं. यह कार्य दिसंबर महीने तक जारी रहेंगे. इसके लिए यहां काफी संख्या में मजदूर निर्माण कार्य में लगे हुए हैं. वर्तमान में वाॅटर एटीएम, गेस्ट हाउस, क्यू मैनेजमेंट, पुल सहित अन्य निर्माण कार्य धाम में चल रहे हैं. भारी सामान को चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद से केदारनाथ धाम पहुंचाया जा रहा है. डीएम ने कहा कि निर्माण कार्यो में कुछ कार्यो को दिसम्बर अंत तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि अन्य कार्यो को अगले सीजन में पूरा कराने की कोशिश की जाएगी. 

ये भी पढ़ें- यूपी BJP अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से मुलाकात के बाद अपर्णा यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुजफ्फरनगर में मदरसे पर बुलडोजर एक्शन, अवैध निर्माण ध्वस्त
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
रक्षाबंधन से पहले 'बहनों' को CM योगी का बड़ा तोहफा, दीं ये बड़ीं सौगातें
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
अजय राय ने राम मंदिर में किए दर्शन, सावन में माछ भात पर घिरे
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन
लखनऊ में महंगाई के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता डिटेन

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget