एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, इन IAS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें- लिस्ट

Uttarakhand IAS Transfer: उत्तराखंड के प्रशासन की ओर से बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफ़र किया गया है. इनमें से कई को नई तैनाती या अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

Uttarakhand IAS Transfer: उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए कई आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं. इस क्रम में शासन ने विभिन्न विभागों में कार्यरत आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी है और कई को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. 

आदेश के तहत युगल किशोर पंत (IAS-2009) और सोनिका (IAS-2010) को नए विभागों में तैनाती दी गई है. वहीं, आईएएस विनीत कुमार को सचिव-भाषा एवं अपर सचिव, नागरिक उड्डयन बनाया गया है. इसके अलावा आईएएस रीना जोशी को अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण तथा आईएएस आनंद श्रीवास्तव को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण, उत्तराखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

आईएएस मनुज गोयल को सचिव, धर्मस्व एवं संस्कृति और निदेशक, स्वजल बनाया गया है. इसके साथ ही उन्हें अपर सचिव, सहकारिता एवं निबंधक, सहकारिता और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. 

इन अधिकारियों के हुए तबादले
आईएएस हिमांशु खुराना को अपर सचिव, वित्त, आईएएस अभिषेक रुहेला को अपर सचिव, ग्राम्य विकास, निदेशक, शहरी विकास, और 2015 बैच की आईएएस नितिका खंडेलवाल को अपर सचिव, पर्यटन एवं अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद बनाया गया है. 

इसके अलावा आईएएस अनुराधा पाल और आईएएस गौरव कुमार को अपर सचिव, सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी का प्रभार सौंपा गया है. आईएएस वरुण चौधरी को मुख्य विकास अधिकारी, चमोली और आईएएस नंदन कुमार को अपर सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नियुक्त किया गया है. 

पीसीएस निधि यादव को नगर आयुक्त, हरिद्वार और महावीर सिंह चौहान (सचिवालय सेवा) को अपर सचिव, कृषि एवं कृषक कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा, श्याम सिंह (सचिवालय सेवा) को अपर सचिव, सामान्य प्रशासन एवं प्रोटोकॉल बनाया गया है. सरकार के इस फैसले को प्रशासनिक कार्यों में अधिक दक्षता लाने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है. सभी अधिकारी जल्द ही अपने नए पदभार ग्रहण करेंगे और अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे.

'मेरा आखिरी वक्त है…' ससुराल वालों के जुल्म से तंग आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात
बागपतः पत्नी WhatsApp पर लेती रही पति की मौत की Live Update, होश उड़ा देगी वारदात

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget