एक्सप्लोरर

Uttarakhand Snowfall: उत्तराखंड में बर्फबारी से बढ़ी ठंड, बर्फ की सफेद चादर से ढका बद्रीनाथ धाम

Uttarakhand Weather Update: बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली तथा अन्य उंचाई वाले स्थान हिमपात के बाद बर्फ की मोटी सफेद चादर में लिपट गए, वहीं निचले इलाकों में बारिश से ठिठुरन और बढ़ गई है.

Badrinath Snowfall: उत्तराखंड में हुई बर्फबारी से ठंड बढ़ने लगी है, ताजा बर्फबारी से बद्रीनाथ धाम बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है. वहीं उत्तराखंड में गढ़वाल हिमालय की उंची पहाड़ियों पर सोमवार को हुई बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश होने से प्रदेश में ठंड का कहर बढ़ गया. बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली तथा अन्य उंचाई वाले स्थान हिमपात के बाद बर्फ की मोटी सफेद चादर में लिपट गए जबकि निचले इलाकों में बारिश होने से ठिठुरन और बढ़ गई है.

इसके साथ ही भूधंसाव-ग्रस्त जोशीमठ में भी बारिश हो रही है जहां करीब 250 प्रभावित परिवारों ने अपने घर छोड़कर अस्थाई राहत शिविरों में शरण ली है. मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, ‘‘ 2500 मीटर या उससे अधिक उंचाई वाले स्थानों में हिमपात हुआ. निचले इलाकों में बारिश हुई है.’’ उन्होंने बताया कि देहरादून जिले के त्यूणी में पिछले 24 घंटों में 43.6 मिमी, चकराता में 40.2 मिमी, उत्तरकाशी के पुरोला में 40 मिमी और टिहरी जिले के धनोल्टी में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई, देहरादून में भी रविवार शाम से सोमवार सुबह तक बारिश हुई.

घना कोहरा छाए रहने की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून केंद्र ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और देहरादून सहित राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश या बर्फबारी की भविष्यवाणी करते हुए सोमवार के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है. इसके साथ ही छिटपुट इलाकों में ओले, बिजली कड़कने और तेज बौछारें पड़ने की भी संभावना है. अगले दो दिनों तक मैदानी इलाकों खासकर हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 

मौसम विभाग ने जनता को दी सलाह 

आईएमडी ने राज्य सरकार के अधिकारियों को 2500 मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई पर बर्फ हटाने वाली मशीनरी लगाने के लिए त्वरित कार्रवाई करने की सलाह दी है. वहीं मौसम विभाग की तरफ से जनता को सलाह दी गई है कि वे पहाड़ों में बिजली कटौती और ठंड की स्थिति को बनाए रखने के लिए बिजली बैकअप के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करें.

Muzaffarnagar News: 'बीजेपी वालों ने ले रखा है मंदिरों का ठेका', अखिलेश यादव के विरोध पर राकेश टिकैत ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
यूपी के स्कूलों में ई-वेस्ट प्रबंधन अभियान, बच्चों को किया जाएगा जागरूक
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
योगी सरकार का मेधावी छात्रों को तोहफा, JEE-NEET की मिलेगी मुफ्त कोचिंग
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
मास्को में भी रामलीला के मंचन की तैयारी, 16 कलाकार निभाएंगे किरदार
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित
यूपी की विरासत को सहेजने की पहल, दुर्लभ पांडुलिपियां होंगी सुरक्षित

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा बयान, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget