एक्सप्लोरर

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी, कई जिलों में जलभराव की समस्या से परेशान हुए लोग

Uttarakhand News: उत्तराखंड में भारी बारिश होने के चलते कई जिलों में जलभराव की समस्या को देखने को मिली है. भारी बारिश से हल्द्वानी जिले में मौजूद काठगोदाम इलाके में कई लोगों के घरों में पानी चला गया.

Uttarakhand Weather News: मौसम विभाग की चेतावनी उत्तराखंड में सही साबित हुई. उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली. बारिश का सबसे ज्यादा प्रकोप उत्तराखंड के नैनीताल जिले में देखने को मिला. जहां पर कई जगह जल भराव की घटनाएं सामने आई.

आपको बता दें कि भारी बारिश का अलर्ट जारी होने के बाद भी नालों से मलबा नहीं निकालने, रकसिया नाले का ऑउटफाल नहीं बनाने के कारण हल्द्वानी क्षेत्र के करीब 150 घरों में पानी भर गया. इससे लोगों को करीब 50 लाख रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ा. उधर आंवला चौकी गेट के पास पानी भरने से 30 परिवारों के घर छह फीट पानी में डूब गए. इस कारण 80 लोगों ने भारी बारिश के बीच फोरलेन हाईवे पर रात गुजारनी पढ़ी.

66 परिवारों का लिया गया जायजा
हल्द्वानी में कई जगह पानी भरा रहा, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया. हल्द्वानी में मौजूद काठगोदाम इलाके में 66 परिवारों का जायजा लिया गया. वहीं अन्य इलाकों की अगर बात की जाए तो नगर निगम से लेकर प्रशासन के अधिकारी फील्ड में बुधवार सुबह आठ बजे उतरे. प्रशासन की तैयारियों का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इनके पास पानी निकालने के लिए पंप तक नहीं थे. बचाव कार्य के लिए निगम की एक जेसीबी पूरे शहर में घूमती रही. बाद में प्रशासन, निगम ने ठेकेदारों से जेसीबी मांगी. सीवर टैंकरों की मदद से पानी निकाला. 

जेसीबी से दीवार तोड़कर निकाला गया पानी
हल्द्वानी के रकसिया नाले को साफ कराने के प्रशासन के दावों की पोल बुधवार को तब खुल गई, जब पानी में आए कूड़े ने प्रेमपुरा लोश्ज्ञानी में कई लोगों की कृषि भूमि बर्बाद कर दी. उधर नाले का आउटफॉल नहीं होने पर, स्कूल के पास नाला संकरा होने के कारण प्रेमपुर लोश्ज्ञानी और उसके आसपास के 55 घरों में गंदा पानी घुस गया. पानी के कारण खेतों के सांप भी लोगों के घर जा पहुंचे. पानी से कई घरों में रखा सामान भीग गया. आटा-चावल तक खराब हो गया. लोग काफी परेशान दिखाई दिए. कई जगह जेसीबी से दीवारें तोड़कर पानी निकाला गया, लेकिन तब तक लोगों का लाखो का नुकसान हो चुका था.

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
उत्तराखंड के हल्द्वानी में नगर निगम के तमाम दावे उसे वक्त फेल होते हुए दिखाई दिए. जब पहले ही बारिश ने हल्द्वानी में जलभराव जैसी स्थिति पैदा कर दी. हल्द्वानी के कई इलाकों में कई घरों के अंदर 6 फीट तक पानी भरा हुआ दिखाई दिया. जिसे निकालने के लिए सीवर टैंकर को लगाना पड़ा. आपको बता दे कि अभी भी उत्तराखंड मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है. भारी बारिश होने की संभावना है. प्रशासन ने अभी तक कोई तैयारी नहीं की है. जिसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: थानों और तहसीलों में न्याय सुनिश्चित कराना पहली प्राथमिकता: यूपी के नए मुख्य सचिव मनोज सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget