एक्सप्लोरर

उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त, मामूली चोटें आईं

इस घटना के बाद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से फोन पर बातचीत की है. सीएम ने ट्वीट करते हुए कहा कि इस दुर्घटना में स्वास्थ्य मंत्री को मामूली चोटें आईं हैं.

Dhan Singh Rawat Car Accident: थलीसैंण से देहरादून जाते समय उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस दुर्घटना में उन्हें मामूली चोटें आईं हैं. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से टेलीफोन पर बात की और सड़क दुर्घटना के बाद उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली, जिसमें उन्हें मामूली चोटें आईं हैं. सीएम ने कहा कि स्थिति चिंताजनक नहीं है.

स्थिति चिंताजनक नहीं- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट करते हुए कहा, "पौड़ी जनपद के थैलीसैंण में मेरे सहयोगी व कैबिनेट मंत्री डा.धन सिंह रावत जी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली. देर शाम वाराणसी से लौटते ही मैंने दूरभाष पर डा. धन सिंह रावत जी से बात कर उनका कुशलक्षेम जाना. बाबा केदारनाथ की कृपा रही कि वह सुरक्षित हैं. उन्हें हल्की चोट जरूर आई है लेकिन स्थिति चिंताजनक नहीं है."

कौन है धन सिंह रावत?

धन सिंह रावत साल 2017 में वो श्रीनगर विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने. धन सिंह रावत इतिहास और राजनीतिक विज्ञान में एमए हैं. उन्होंने राजनीति विज्ञान में पीएचडी भी की है. धन सिंह रावत का राजनीतिक करियर बीजेपी की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से शुरू हुआ. धन सिंह एबीवीपी में प्रदेश मंत्री और प्रदेश संगठन मंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. इसके अलावा धन सिंह रावत राम जन्मभूमि आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं. उत्तराखंड राज्य के लिए आंदोलन में भी वो काफी सक्रिय थे. इस आंदोलन के दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.

UP Election: 'फर्क साफ है', बीजेपी ने चुनावी वीडियो जारी करते हुए अखिलेश यादव पर साधा निशाना

'यूपी की कोई नदी साफ नहीं, इसलिए योगी आदित्यनाथ ने नहीं लगाई डुबकी', अखिलेश यादव ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dehradun News: उत्तराखंड में कल मंत्रिमंडल विस्तार, सुबह 10 बजे राजभवन में होगा शपथग्रहण समारोह
उत्तराखंड में कल मंत्रिमंडल विस्तार, सुबह 10 बजे राजभवन में होगा शपथग्रहण समारोह
बस्ती में सक्रिय हुआ 'सिलेंडर चोर गैंग', दिनदहाड़े घर के बाहर से उड़ा ले गए भरा सिलेंडर
बस्ती में सक्रिय हुआ 'सिलेंडर चोर गैंग', दिनदहाड़े घर के बाहर से उड़ा ले गए भरा सिलेंडर
वाराणसी: गंगा में इफ्तारी पर यूपी में सियासत तेज, योगी के मंत्री ने सुना दी खरी-खरी
वाराणसी: गंगा में इफ्तारी पर यूपी में सियासत तेज, योगी के मंत्री ने सुना दी खरी-खरी
Saharanpur News: 'इंदिरा गांधी ने निक्सन को कैसे जवाब दिया था...', धुरंधर 2 पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बयान
'इंदिरा गांधी ने निक्सन को कैसे जवाब दिया था...', धुरंधर 2 पर कांग्रेस नेता इमरान मसूद का बयान

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह हस्तक्षेप...
ईरान के खिलाफ ब्रिटेन-फ्रांस-जर्मनी ने उठाया बड़ा कदम, कहा- अगर होर्मुज स्ट्रेट में इस तरह...
UP News: यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
यूपी में फिर कैबिनेट विस्तार की चर्चा, सपा के इन बागी नेताओं की लग सकती है लॉटरी
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
भारती सिंह ने व्लॉग में रिवील किया बेटे काजू का चेहरा, वीडियो वायरल, फैंस बोले- गोला जैसा दिखता है
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
B-2 और B-52 बॉम्बर, अपाचे हेलिकॉप्टर... अमेरिका ने ईरान की कैसे की घेराबंदी, रक्षा सचिव हेगसेथ ने बताई एक-एक डिटेल
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
CSK से राजस्थान में आया खिलाड़ी IPL 2026 से हो सकता है बाहर! RR की टेंशन बढ़ी
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
यूपी में स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भर्ती शुरू, 26 मार्च तक करें आवेदन;जानें प्रक्रिया
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
ऑफ सीजन में गोवा घूमने जा रहे हैं तो भूलकर भी न करना ये गलतियां, वरना जाना पड़ेगा जेल
Embed widget