एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: सीबीआई के सामने आज पेश नहीं होंगे पूर्व सीएम हरीश रावत, सोशल मीडिया के जरिए बताई वजह

Uttarakhand Politics: हरीश रावत ने सीबीआई के सामने पेश होने से इनकार कर दिया और कहा कि उनकी हालत अभी ऐसी नहीं है कि वो सीबीआई के सवालों का जवाब दे सकें.

Harish Rawat News: पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता हरीश रावत (Harish Rawat) आज 6 नवंबर को सीबीआई (CBI) के सामने पेश नहीं होंगे. हरीश रावत एक्सीडेंट के बाद जब अस्पताल में भर्ती थे तब सीबीआई ने उन्हें नोटिस दिया था, लेकिन हरीश रावत ने अपने वकील के जरिए एक पत्र सीबीआई को भेजा है, जिसमें कहा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है इसलिए वो पेश नहीं हो सकते. इस मामले में हरीश रावत ने एक पोस्ट लिखकर भी कहा है कि उनके कई शुभचिंतक फोन करके जानकारी ले रहे हैं कि वो सीबीआई के सामने पेश हुए हैं या नहीं, फिलहाल उनकी हालत ऐसी नहीं है. 

हरीश रावत ने इस दौरान 2017 में हुए दल बदल को लेकर भी सोशल मीडिया के माध्यम से हरक सिंह रावत निशाना साधा और कहा कि सीबीआई जो मुकदमा चला रही है जिस मामले में उनका वॉयस सैंपल लेना चाहती है वह अगर दल बदल को लेकर है तो जिन्होंने उस वक्त दल बदल किया था वह सभी दोबारा से दल बदल कर चुके हैं. उनका सीधा इशारा हरक सिंह रावत और यशपाल आर्य थे, क्योंकि 2017 में यशपाल आर्य और हरक सिंह रावत ने कांग्रेस से बगावत कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी. जिसके बाद हरीश रावत की सरकार गिर गई थी. इस मामले में एक स्टिंग को लेकर सीबीआई जांच चल रही है. 

सीबीआई लेना चाहती है वॉयस सैंपल

सीबीआई हरीश रावत का वॉयस सैंपल और उनसे कुछ सवाल पूछना चाहती है. हरीश रावत ने सीबीआई के सामने पेश होने से इनकार कर दिया था. उनका कहना था कि उनकी हालत अभी ऐसी नहीं है कि सीबीआई के सवालों का जवाब दे सकें क्योंकि वह बीमार हैं और अभी इस हालत में नहीं है कि वह घंटों तक बैठ सकें और सीबीआई के सवालों का सामना कर सके. हरीश रावत ने खुद को कांग्रेस का महर्षि दधीचि बताया और कहा कि जितना भाजपा उन्हें परेशान करेगी उतना ही कांग्रेस को लाभ मिलेगा. 

क्या है मामला?

दरअसल साल 2017 में एक पत्रकार के द्वारा उनका स्टिंग किया गया था जिसमें हरीश रावत विधायकों की खरीद फरोख्त करते हुए दिखाई दे रहे थे. हरीश रावत ने इसे फेक वीडियो बताया था. इसी मामले में आज उनकी पेशी होनी थी, जिस पर रावत ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात जनता के सामने रखी है. 

Butler Palace: यूपी के 'रहस्यमयी' बटलर हाउस की कहानी, वो भूतिया हवेली जो नहीं बन पाई पूरी, अब यहां घूम सकेंगे पर्यटक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
योगी सरकार के सहयोग और निजी प्रयास से सरकारी स्कूल में दीं कॉन्वेंट जैसी सुविधाएं
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
सीएम योगी के विजन के अनुरूप गो आधारित उत्पादों को बाजार से जोड़ने की तैयारी
यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट
यूपी: त्यौहारों की मिठास में घुल रहा जहर, खाद्य विभाग ने हापुड़ में 3 क्विंटल खोया किया नष्ट

वीडियोज

Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा
Bigg Boss 20: Nakul Dhull को पड़ा थप्पड़? Elimination या Secret Room, क्या है पूरा मामला?
Vasudha: 💓Chandrika Devi के आशीर्वाद से सजी Dev-Vasudha की Wedding Ceremony! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
गोसाईगंज: अभय सिंह की BJP में एंट्री से खब्बू तिवारी का क्या होगा? कहीं बिगड़ न जाए गणित
India Bloc Protest Live: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल ने चाय पर गठबंधन के नेताओं को बुलाया
LIVE: ‘लोकतंत्र की रक्षा…’, प्रदर्शन के एक दिन बाद राहुल गांधी ने चाय पर गठबंधन नेताओं को बुलाया
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने वाले CJP नेता हिरासत में, दीपके बोले- ये कब से गैरकानूनी?
Embed widget