एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: कैबिनेट की मंजूरी के बाद शासनादेश न होने से गेस्ट टीचर्स हुए खफा, 13 दिसंबर से आंदोलन का एलान

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने लंबित मांगों को लेकर 13 दिसंबर से शिक्षा निदेशालय में अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया है.

Uttarakhand News: गेस्ट टीचरों ने 13 दिसंबर से आंदोलन का ऐलान कर दिया है, कैबिनेट की मंजूरी के बाद शासनादेश न होने से गेस्ट टीचर नाराज हैं. जुलाई 2021 की कैबिनेट में उनके प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी, लेकिन अब तक इसका शासनादेश नहीं हुआ. यही वजह है कि प्रदेश में गेस्ट टीचर प्रभावित हो रहे हैं.

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ ने लंबित मांगों को लेकर 13 दिसंबर से शिक्षा निदेशालय में अनिश्चितकालीन धरने का एलान किया है. गेस्ट टीचर उनके पदों को खाली न मानने और गृह जिले में तैनाती के प्रस्ताव को कैबिनेट में मंजूरी के बाद भी शासनादेश नहीं होने से नाराज हैं.

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कही ये बात

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक भट्ट ने कहा कि चार जुलाई 2021 की कैबिनेट में उनके प्रस्ताव को मंजूरी मिली थी, लेकिन अब तक इसका शासनादेश नहीं हुआ. यही वजह है कि प्रदेश में गेस्ट टीचर प्रभावित हो रहे हैं. हाल ही में राजकीय आदर्श कीर्ति इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में सहायक अध्यापक विज्ञान के पद पर नियमित नियुक्ति की शिक्षिका की पदोन्नति से गेस्ट टीचर प्राची पंवार को कार्यमुक्त कर दिया गया. इसके अलावा लगातार गेस्ट टीचरों की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में चार हजार से अधिक गेस्ट टीचर कार्यरत हैं, जो पिछले कई वर्षों से दूरदराज के क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है. उनके सुरक्षित भविष्य को लेकर अब तक कोई नीति नहीं बनी. कैबिनेट में जो प्रस्ताव आया उस पर भी विभाग की ओर से अमल नहीं किया गया.

हर ब्लॉक और जिले से देहरादून पहुंचेंगे गेस्ट टीचर

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों को पत्र लिखकर 13 दिसंबर को देहरादून पहुंचने के लिए कहा है. उन्होंने कहा कि देहरादून में एकत्र होने के बाद आंदोलन शुरू किया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gonda News: पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
गोंडा में पत्नी ने प्रेमी संग रची चोरी की साजिश, पूछताछ में खुल गया पूरा राज
बाराबंकी पहुंचे CM योगी, जिले को ₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
बाराबंकी पहुंचे CM योगी, जिले को ₹542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं की दी सौगात
UP Election 2027: अलीगढ़ शहर सीट पर ASP की एंट्री से बदलेगा मुकाबला? SP के मुस्लिम वोट बैंक पर नजर
अलीगढ़ शहर सीट पर ASP की एंट्री से बदलेगा मुकाबला? SP के मुस्लिम वोट बैंक पर नजर
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
क्या सर्विलांस के नियमों का हो रहा पालन? सीजेपी आंदोलन को लेकर हाईकोर्ट का दिल्ली पुलिस से सवाल
Embed widget