एक्सप्लोरर

Uttarakhand Flood: भारी बारिश के बीच रामनगर में बढ़ा कोसी बैराज का जलस्तर, यूपी के इन जिलों में प्रशासन को भेजा गया अलर्ट

Ramnagar News: पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि बरसाती नालों में वाहनों को डालने से पहले जलस्तर देख लें. भारी बारिश को देखते हुए बरसाती नालों के आसपास सुरक्षा की व्यवस्था की गई है.

Uttarakhand Rain Update: नैनीताल जिले के रामनगर (Ramnagar) में लगातार हो रही भारी बारिश के बाद आम जनजीवन पूरी तरह से ठहर गया है. बारिश के कारण कई बरसाती नाले भी पूरी तरह उफान पर हैं. रामनगर में बने कोसी बैराज का जलस्तर (Kosi Barrage Water Level) भी लगातार बढ़ने लगा है. बाढ़ की आशंका के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट मोड पर है. उत्तर प्रदेश सरकार को कोसी बैराज के जलस्तर में बढ़ोतरी की सूचना दे दी गई है. सिंचाई विभाग के एसडीओ राजीव खंनूलिया ने बताया कि मंगलवार की रात से बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है.

डरा रहा कोसी बैराज का जलस्तर

कोसी बैराज का बढ़ा जलस्तर लोगों को डरा रहा है. उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के रामपुर और मुरादाबाद क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर प्रशासन को सूचना दे दी गई है. उन्होंने आगे बैराज का जलस्तर और भी बढ़ने का अनुमान लगाया. उन्होंने कहा कि बाढ़ की आशंका को देखते हुए सिंचाई विभाग मुस्तैद है. ग्राम टेड़ा में बरसाती नाला के उफान पर होने की वजह से पहियों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया. घंटों नाले के दोनों ओर वाहन फंसे रहे. मौके पर पहुंचे रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने रेस्क्यू कर वाहनों को नाले से बाहर निकलवाया.

48 घंटों के लिए बारिश का अलर्ट

ड्राइवरों को आगे जाने दिया गया है. पुलिस लगातार लोगों से अपील कर रही है कि बरसाती नालों में वाहनों को डालने से पहले जलस्तर देख लें. भारी बारिश को देखते हुए बरसाती नालों के आसपास सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. पुलिस के जवान ड्राइवरों को पानी का जलस्तर देखकर पार करने की हिदायत दे रहे हैं. जवानों से निर्देश दिया गया है कि कोसी बैराज खतरे का निशान पार करने पर वाहनों का परिचालन रोक दिया जाए. फिलहाल क्षेत्र में अभी भी बारिश जारी है. अगले 48 घंटों तक बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने लगाया है. भारी बारिश को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है. 

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड जाने से पहले पर्यटकों के लिए जरूरी खबर, 5 अगस्त तक इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 377 अभ्यर्थी का सेलेक्शन
UPSSSC एक्स-रे टेक्नीशियन भर्ती का फाइनल रिजल्ट जारी, 377 अभ्यर्थी का सेलेक्शन
UP News: योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को बनाया स्मार्ट, ओटीआर से बढ़ेगी पारदर्शिता
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget