एक्सप्लोरर

6 हजार में पिता ने 14 साल की बेटी का किया सौदा, 32 साल के युवक से कराई शादी

उत्तराखंड के चमोली जिले में पिता ने अपनी 14 साल की बेटी को 32 साल के शख्स को 6 हजार रुपये में बेच दिया. मामला तब सामने आया जब छात्रा के शिक्षक को ये बात पता लगी.

देहरादून: उत्तराखंड से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानने के बाद आप भी ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आज के दौर में रिश्ते किस तरह से तार-तार हो रहे है. बाप-बेटी के रिश्ते को दुनिया में सबसे अनमोल रिश्ता माना जाता है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की चमोली जिले में एक बाप ने अपनी 14 साल की बेटी को महज 6 हजार में बेच दिया.

ऐसे हुआ खुलासा मामला उत्तराखंड के चमोली जिले का है. कक्षा 8 में पढ़ने वाली मासूम को उसके पिता ने 32 साल के दरिंदे को 6 हजार रुपये में बेच दिया. मामला तब सामने आया जब मासूम के शिक्षक को ये बात पता लगी और उन्होंने एक वीडियो बनाकर इस बात का खुलासा किया.

पूरा मामला बता दें कि, 14 साल की बालिका राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हरिशंकर में कक्षा 8 की छात्रा है. कोरोना काल में लॉकडाउन के बाद जब स्कूल खुला तो छात्रा स्कूल नहीं आई. शिक्षक उपेंद्र सती ने जब खोजबीन की तो पता चला की उसके पिता ने कुछ पैसों के लालच में उसकी शादी 32 साल के एक युवक के साथ कर दी है, जो उसकी पिटाई भी करता है. शिक्षक ने पता किया तो नाबालिग अपने मायके में मिली. जानकारी ये भी है की जब शिक्षक सती ने उसे स्कूल आने और उसकी पढ़ाई आगे जारी रखने का खर्चा उठाने की जिम्मेदारी ली तो डरी-सहमी बालिका बड़ी मुश्किल से तैयार भी हुई. शिक्षक ने ये आशंका व्यक्त की है की इस तरह का एक रैकेट उत्तराखंड में सक्रीय है जो भोले-भाले लोगों को चंद पैसों का लालच देकर उनकी लड़कियों को अपने साथ ले जाते हैं.

सक्रिय है रैकेट शिक्षक ने प्रशासन ने दरिंदों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है. शिक्षक ने ये भी कहा है कि वो बच्ची के आगे की पढ़ाई और उसका पूरा खर्चा स्वयं उठाने के लिए तैयार हैं. शिक्षक ने कहा कि पहाड़ों में इस तरह का एक रैकेट सक्रिय है जो भोले-भाले लोगों को चंद पैसों और बड़े-बड़े सपने दिखाकर उनकी बेटियों को अपने साथ ले जाते हैं. पुलिस ने भी मामले को लेकर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.

उत्तराखंड में बढ़ रहे हैं Human Trafficking के मामले Human Trafficking पर लम्बे समय से काम कर रहे एक एनजीओ के चेयरमेन यानेंद्र कुमार ने बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया की 10 हिमालयी राज्यों में सबसे अधिक Human Trafficking के मामले उत्तराखंड से सामने आते हैं. कई मामले तो दर्ज तक नहीं हो पाते हैं. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया की समय-समय पर इस तरह की घटनाएं सामने आती रही हैं जिसको लेकर सरकार, बाल आयोग और महिला आयोग को भी लिखा गया है.

ये भी पढ़ें:

फटा कुर्ता दिखाते हुए बीजेपी विधायक सड़क पर लेटे, एसपी पर लगाया पिटाई का आरोप- देखें VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

थराली विधानसभा सीट: BJP की पकड़ मजबूत, UKD बन रही विकल्प
थराली विधानसभा सीट: BJP की पकड़ मजबूत, UKD बन रही विकल्प
आजम खान पर फिर एक मुकदमा, करोड़ों के घोटाले का आरोप
आजम खान पर फिर एक मुकदमा, करोड़ों के घोटाले का आरोप
आकाश आनंद पर अखिलेश यादव नरम दिल! abp न्यूज़ के सवाल पर बोले- लेकर आएं...
आकाश आनंद पर अखिलेश यादव नरम दिल! abp न्यूज़ के सवाल पर बोले- लेकर आएं...
महोबा में मुस्लिम समाज का बड़ा फैसला, तीजा-चालीसवां पर सामूहिक भोज बंद
महोबा में मुस्लिम समाज का बड़ा फैसला, तीजा-चालीसवां पर सामूहिक भोज बंद

वीडियोज

बिग बॉस 20 Episode 3 Review: Mahhi Vij के रवैये पर उठे सवाल, Captaincy और Nomination का खुलासा
करीना कपूर-Sanjay Leela Bhansali की मुलाकात से फिर शुरू हुआ पुराने Collaboration का Buzz
Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
सत्य निकेतन हादसा: HC से SC ट्रांसफर होगा केस, जज बोले- पूरे देश को लेकर चिंतित
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
शिमला जिला परिषद में कांग्रेस को बड़ा झटका, पहली बार जीती BJP
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
शूटिंग खत्म! अब नेट्स पर लौटे रोहित शर्मा, तस्वीर देख खुश हो जाएगा फैंस का दिल
BRICS समिट के लिए भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, जानें वजह
BRICS समिट के लिए भारत नहीं आएंगे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, जानें वजह
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
शरत सक्सेना ने खड़े होकर कराई MRI, रीढ़ की हड्डी का होगा ऑपरेशन
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
'...तो गांधीजी की नहीं, नेताजी की भाषा में जवाब दूंगा', भड़के शुभेंदु अधिकारी
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
गुजरात में National Film Awards पर बोले राज ठाकरे, 'पहले मुंबई और अब दिल्ली के साथ...'
Embed widget