एक्सप्लोरर

Uttarakhand Exit Poll: देवभूमि में किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद? जानिए- अलग अलग चैनलों के Exit Poll के आंकड़े

उत्तराखंड में 14 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हुई थी. वहीं तमाम चैनलों द्वारा कराए गए एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में बीजेपी को तगड़ा झटका लग सकता है.

Uttarakhand Exit Poll: उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था. बस अब हर किसी को 10 मार्च का इंतजार है जब नतीजे घोषित होते ही ये साफ हो जाएगा की पहाड़ी राज्य की सत्ता पर इस बार कौन सी पार्टी आसीन होगी. हालांकि वर्तमान में उत्तराखंड (Uttarakhand) में बीजेपी (BJP) की सरकार है. लेकिन उत्तराखंड का इतिहास रहा है कि यहां हर पांच साल में सरकार बदलती हैं. लेकिन इस बार समीकरण बदल रहे हैं. चलिए जानते हैं तमाम चैनलों के एग्जिट पोल (Exit Poll) में इस बार प्रदेश में किस पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है.

क्या कहते हैं ABP Cvoter Exit Poll के आंकड़े

एबीपी न्यूज-सी वोटर के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस को 32 से 38 सीटें मिलने का अनुमान है. इसका मतलब यह है कि राज्य में कांग्रेस सरकार बना सकती है.

टीवी 9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कहते हैं

 टीवी 9 भारतवर्ष के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड़ में 70 सीटों में से बीजेपी को 31-33 सीटें, कांग्रेस को 33 से 35 सीटें, बसपा को 0 और आप पार्टी को 0 से 3 सीटें मिलती नजर आ रही हैं.

जी न्यूज- डिजाइन बॉक्स एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कहते हैं

जी न्यूज- डिजाइन बॉक्स एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में बीजेपी को 70 सीटों में से 26 से 30 सीटें, कांग्रेस को 35 में से 40 सीटें, बसपा को 2 से 3 सीटें और आप पार्टी को 0 सीटें मिलती नजर आ रही हैं.

रिपब्लिक टीवी एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कहते हैं

रिपब्लिक टीवी एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में बीजेपी के 29 से 34 सीटें, कांग्रेस को 33 से 38 सीटें, बसपा को 1 से 3 सीटें और आप पार्टी को भी 1 से 3 सीटें मिलती नजर आ रही हैं.

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कहते हैं

टाइम्स नाउ के एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बीजेपी को 70 सीटों में से 37 सीटें, कांग्रेस को 31 सीटें, बसपा को 0 और आप को 1 सीट मिलती नजर आ रही है.

इंडिया न्यूज, जन की बात एग्जिट पोल के आंकड़े क्या कहते हैं

इंडिया न्यूज, जन की बात एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी को 32 से 41 सीटें, कांग्रेस को 27 से 35 सीटें, बसपा को 1 सीट, और आप पार्टी को 4 सीटें मिलती नजर आ रही हैं.

UP Election 2022: नतीजों से पहले स्‍वतंत्र देव सिंह का बड़ा बयान, जानें- कार्यकर्ताओं को लेकर क्या कहा?

एग्जिट पोल के आंकडों के मुताबिक उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार बना सकती है

बहरहाल तमाम चैनलों के एग्जिट पोल के आंकड़े तो यही दिखा रहे हैं कि इस बार उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनती नजर आ रही है. दरअसल एग्जिट पोल के आंकड़ों में कांग्रेस को 30 से ऊपर ही सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत होगी. बहरहाल 10 मार्च को नतीजे घोषित होने के साथ ही इस बात पर से भी सस्पेंस खत्म हो जाएगा कि पहाड़ी राज्य में इस बार बीजेपी या कांग्रेस किस की सरकार बनेगी.

वैसे बता दें कि उत्तराखंड में 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 57 सीटें जीत कर सरकार बनाई थी. कांग्रेस के हिस्से में केवल 11 सीटें ही आई थीं.

ये भी पढ़ें

UP Exit Poll: उत्तर प्रदेश में कौन बनाएगा सरकार ? जानिए- तमाम चैनलों के Exit Poll में किसे मिल कितनी सीटें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
श्रीकृष्ण पर विवादित बयान देने वाले मौलाना जरजिस पर एक्शन, लखनऊ के हजरतगंज थाने में FIR
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
उत्तराखंड: विपक्ष के विधायक भी हुए सीएम धामी के मुरीद! कांग्रेस MLA ने मंच से की खुलकर तारीफ
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
सिर्फ शराब की गंध से नशे में गाड़ी चलाने का आरोप साबित नहीं, हाई कोर्ट ने की टिप्पणी
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश
यूपी: गाजीपुर में स्वच्छता के लिए नया कदम, अब ग्रामीणों से लिया जाएगा यूजर टैक्स; DM का निर्देश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ममता को झटके पर झटका! मदन मित्रा के बाद अब कोयल मलिक का इस्तीफा, भूपेन्द्र यादव से की मुलाकात
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget