एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: भ्रष्ट अधिकारियों पर पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत का तंज, कहा- 'अब ड्राइवर और यात्री यहीं के...'

Mussoorie News : रावत ने तंज कसते हुए कहा कि जब उत्तराखंड यूपी का हिस्सा था, तब अफसर ट्रक भरकर ले जाते थे. अब तो ट्रक भरने वाले भी यहीं के हैं और काजू-बादाम-किशमिश खाने वाले भी यहीं के लोग हैं.

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को मसूरी में आयोजित एक कार्यक्रम में राज्य की नौकरशाही पर जोरदार हमला बोला. उन्होंने भ्रष्टाचार और प्रशासनिक ढांचे पर सवाल उठाते हुए कहा कि उत्तराखंड बनने के बाद भी भ्रष्टाचार का ट्रक उसी रफ्तार से चल रहा है, बस फर्क इतना है कि अब ड्राइवर और यात्री दोनों यहीं के हैं.

रावत ने तंज कसते हुए कहा कि जब उत्तराखंड यूपी  का हिस्सा था, तब अफसर ट्रक भरकर ले जाते थे. अब तो ट्रक भरने वाले भी यहीं के हैं और काजू-बादाम-किशमिश खाने वाले भी यहीं के लोग हैं. उनकी यह टिप्पणी सुनकर कार्यक्रम में मौजूद लोग दंग रह गए, लेकिन तालियों की गूंज से उनकी बातों का समर्थन भी मिला.

अधिकारियों पर कसा तंज

तीरथ सिंह रावत ने उत्तराखंड आंदोलन की याद दिलाते हुए कहा कि जब लोग कोड़ा-झंगोरा खाकर राज्य बनाने की बात करते थे, तब का जज्बा कहां गया? आज कोई उस पर बात तक नहीं करता. उन्होंने जोर देकर कहा कि जिस सपने के लिए राज्य का गठन हुआ, वह उत्तराखंड आज तक नहीं बन पाया. पूर्व सीएम ने अधिकारियों की दोहरी भूमिका पर भी निशाना साधा कि जैसे नेता अच्छे-बुरे होते हैं, वैसे ही अधिकारी भी दो तरह के हैं, कुछ ईमानदार हैं, कुछ भ्रष्ट.

उन्होंने व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार पर योजनाबद्ध काम करने की सलाह दी और कहा कि नेताओं, अधिकारियों, कलाकारों और समाज के सभी वर्गों को मिलकर काम करना होगा. रावत ने चेतावनी दी कि अगर ईमानदारी और जनसेवा का भाव नहीं आया, तो आंदोलनकारियों की कुर्बानियां व्यर्थ हो जाएंगी.

ईमानदारी से काम की अपील

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के सपने को साकार करने के लिए ईमानदारी जरूरी है. भ्रष्टाचार का ट्रक रुकना चाहिए, वरना जनता का भला नहीं होगा. पूर्व सीएम के इस बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. रावत की टिप्पणियां राज्य सरकार और नौकरशाही के कामकाज पर सवाल उठाती हैं, जो आने वाले दिनों में चर्चा का विषय बन सकती हैं.

उत्तराखंड के विकास और भ्रष्टाचार विरोधी नीतियों पर उनकी बातें जनता के बीच गूंज रही हैं, जो राज्य की राजनीति में नई बहस को जन्म दे सकती हैं.

Input By : कुमार सुनील
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन की तैयारी, सिफारिश पर रखे गए 100 कर्मियों की होगी छुट्टी!
राम मंदिर दान चोरी मामले में एक्शन की तैयारी, सिफारिश पर रखे गए 100 कर्मियों की होगी छुट्टी!
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
राम मंदिर चढ़ावा चोरी की फाइनल रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी SIT, योगी सरकार से मांगा समय
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद
संभल में अवैध इमामबाड़ा और मजार पर चला बुलडोजर, सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस फोर्स मौजूद

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
जीवन रक्षक दवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुनिश्चित करने पर सुनवाई करेगा SC, केंद्र-ड्रग्स कंट्रोलर को नोटिस जारी
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग

Embed widget