एक्सप्लोरर

Uttarakhand Elections: बेरोजगारों को साधने में जुटी AAP, 70 विधानसभा सीटों में करेगी 'रोजगार गारंटी यात्रा'

Uttarakhand Elections 2022: नैनीताल विधानसभा से शुरू होने जा रही इस रोजगार गारंटी यात्रा को कोई बड़ा नेता नहीं, बल्कि प्रदेश के बेरोजगार युवा फ्लैग ऑफ करेंगे.

Uttarakhand Assembly Election 2022: उत्तराखंड (Uttarakhand) में आगामी चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (AAP) एक्शन मोड में है. उत्तराखंड में अपनी सियासी जमीन तलाशने के लिए आम आदमी पार्टी ने बेरोजगारों को साधना शुरू कर दिया है. जल्द ही आम आदमी पार्टी 'रोजगार गारंटी यात्रा' निकालने जा रही है. पार्टी ने इसको लेकर अपनी तैयारियां तेज कर दी है. 25 सितंबर को नैनीताल (Nainital) से इस यात्रा का आगाज कर्नल अजय कोठियाल के नेतृत्व में होगा.

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता गांव-गांव जाकर बेरोजगार युवाओं से फीडबैक लेंगे. कर्नल कोठियाल के नेतृत्व में होने वाली इस यात्रा में 300 नुक्कड़ सभाएं, 70 बड़ी जनसभाओं के साथ हर दिन रोड शो आयोजित होगा. इस चरण के बाद अगले चरण में कर्नल कोठियाल रोजगार गारंटी यात्रा को लेकर पूरे प्रदेश में भ्रमण करेंगे.

70 विधानसभाओं में चलने वाली ये यात्रा कुल 70 दिनों की होगी. इसके तहत कर्नल कोठियाल कार्यकर्ताओं के साथ एक-एक दिन हर विधानसभा में जाकर लोगों को रोजगार संबंधी जानकारी देंगे. इसके साथ ही युवाओं और वहां के उद्यमियों से बातचीत कर सुझाव भी साझा किए जाएंगे. रोजगार गारंटी यात्रा पहले चरण में 9 विधानसभाओं में आरंभ होते हुए 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगी.

नैनीताल विधानसभा से शुरु होने जा रही इस रोजगार गारंटी यात्रा को कोई बड़ा नेता नहीं, बल्कि प्रदेश के बेरोजगार युवा फ्लैग ऑफ करेंगे. उन्होनें आगे कहा कि उत्तराखंड के लाखों बेरोजगार युवाओं के लिए यह रोजगार गारंटी यात्रा बड़ी उम्मीद की किरण साबित होगी.

तारीख             विधानसभा

25 सितंबर          नैनीताल
26 सितंबर          भीमताल
27 सितंबर          रानीखेत
28 सितंबर          सल्ट
29 सितंबर          द्वारहाट
30 सितंबर          सोमेश्वर
1  अक्टूबर          अल्मोड़ा
2  अक्टूबर          कपकोट
3  अक्टूबर          बागेश्वर

यह भी पढ़ें:

UP Politics: शिवपाल यादव ने 'अब्बा जान' और 'चाचा जान' पर दिया बड़ा बयान, बोले- बदले की भावना से हो रहा है काम 

Crime News: शराबियों की खौफनाक करतूत, महज 5 रुपये के लिए बुजुर्ग दंपति पर पेट्रोल डालकर आग लगाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
उत्तराखंड: 152 शिक्षकों को नोटिस, दस्तावेजों की जांच शुरू
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
औघड़नाथ मंदिर में 'हर-हर महादेव' के जयघोष, ADG ने लिया सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
मुरादाबाद में लड़की को मनचले ने सरेराह किया KISS, आरोपी भेजा जेल
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा
कांवड़ यात्रा की व्यवस्था से खुश कांवड़िये, CM योगी को PM बनाने की इच्छा

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
Live: दतिया में 13 राउंड की गिनती पूरी, 2 और बाकी, कांग्रेस जीत के करीब
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Embed widget