एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड चुनाव की पिच पर खेला 6 जिलों के गठन का कार्ड, कई अन्य वादे भी किए

Uttarakhand Election 2022: काशीपुर में मंगलवार को रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से वादा किया कि अगर 'आप' सरकार सत्ता में आती है तो 6 जिलों का गठन किया जाएगा.

Uttarakhand Election 2022:  उत्तराखंड में 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं. इसी के मद्देनजर तमाम राजनीतिक पार्टियो के नेता राज्य का दौरा कर रहे हैं और चुनवा वादे भी कर रहे हैं. इसी कड़ी में दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को अपने एक दिवसीय दौरे के तहत काशीपुर पहुंचे थे.

केजरीवाल ने 6 जिलों के गठन का चुनावी वादा किया

काशीपुर के रामलीला मैदान में रैली के दौरान केजरीवाल ने उत्तराखंड के लोगों से छह नए जिलों के गठन का वादा किया. केजरीवाल ने कहा, "अगर राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार आती है तो काशीपुर सहित छह अलग-अलग जिले बनेंगे." केजरीवाल ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों ने कांग्रेस और भाजपा को 10-10 साल दिए, अगर ‘आप’ को भी जनता मौका देगी तो पार्टी सत्ता में आने के छह महीने के भीतर अपने वादों को पूरा करेगी. उन्होंने कहा कि रुड़की, कोटद्वार, दीदीहाट, रानीखेत, यमुनोत्री और काशीपुर नए जिले बनाए जाएंगे.

गौरतलब है कि वर्तमान में उत्तराखंड में 13 जिले हैं. उत्तराखंड में राज्य के निर्माण के बाद से ही लंबे समय से बेहतर प्रशासन के लिए छोटी इकाइयां बनाने की मांग की जा रही है.

18 साल से ऊपर की महिला को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे

इसके साथ ही दिल्ली के सीएम ने आगे कहा कि अगर ‘आप’ सरकार चुनी जाती है तो 18 साल से ऊपर की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि यह राशि विधवा पेंशन और अन्य योजनाओं से अलग से जमा की जाएगी. इसके साथ ही केजरीवाल ने कहा कि राज्य के 10 पहाड़ी जिलों में विकास के साथ-साथ बुनियादी जरूरतों में सुधार के लिए प्रयास किए जाएंगे. प्रशासन की छोटी इकाइयां न केवल राज्य भर में फैले लोगों तक प्रशासनिक सुविधाओं तक पहुंचने में मदद करेंगी, बल्कि विकास के सपनों को साकार करने में भी मदद करेंगी.

ये भी पढ़ें

Delhi Nursery Admissions 2021-22: आज से शुरू होंगे दिल्ली नर्सरी एडमिशन, यहां जानें आवेदन प्रक्रिया से लेकर अंतिम तारीख तक सब कु

Delhi Weather Update: दिल्ली में पड़ रही है कड़ाके की ठंड, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के नीचे पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
लखनऊ में मूसलाधार बारिश, सड़कें जलमग्न, घरों में घुसा पानी
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी में युवकों का उत्पात, Maggi के लिए फूंक दी कार
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget