एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election Result 2022: उत्तराखंड से शुरुआती रुझान आने शुरू, जानें क्या कह रहे हैं आंकड़े

Uttarakhand Result 2022: उत्तराखंड से शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिल रही है. इस बीच कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है.

Uttarakhand Election Result 2022: उत्तराखंड के चुनावी नतीजे आने शुरू हो गये हैं. इस बीच शुरुआती रुझानों की बात करें तो फिलहाल ये आंकड़े सामने आ रहे हैं. बता दें कि उत्तराखंड में 70 विधानसभा सीटें हैं. पिछली बार बीजेपी को 57 सीटों पर जीत मिली थी, वही कांग्रेस को 11 सीटों पर संतोष करना पड़ा था. राज्य में पुष्कर सिंह धामी और हरीश रावत आमने-सामने हैं. हरीश रावत नैनीतील की लालकुंआ सीट से मैदान में हैं. वहीं पुष्कर सिंह धामी खटीमा से मैदान में हैं. इन दोनों सीटों पर सबकी नजर हैं.

फिलहाल उत्तराखंड में 27 पर बीजेपी तो वहीं 27 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है. वहीं अन्य को 2 सीटों पर बढ़त है.

2017 में ये थे नतीजे

फिलहाल नतीजों से पूर्व कई एग्जिट पोल इस पहाड़ी प्रदेश को लेकर संशय में हैं यानी ये तय नहीं हो पाया कि स्पष्ट रूप से कौन सरकार बनाएगा. वहीं अपने इस कार्यकाल में बीजेपी 3 मुख्यमंत्री बदल चुकी है. इसको लेकर कांग्रेस, बीजेपी को घेरती भी रही. अब इस 2022 के चुनाव में कांग्रेस, बीजेपी को कड़ी टक्कर दे रही है. 2017 की बात करें तो 70 सीटों वाली उत्तराखंड विधानसभा में 57 सीटें बीजेपी को मिली थीं. वही कांग्रेस को 11 सीटों से संतोष करना पड़ा था. वहीं अगर इस बार कांग्रेस को बहुमत मिलता है तो ये अपने आप में कांग्रेस के लिए बड़ी बात होगी.

हरीश रावत की ये रही थी प्रतिक्रिया

उत्तराखंड में कांग्रेस हरीश रावत के सहारे मैदान में उतरी है, वहीं बीजेपी पुष्कर सिंह धामी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है. बीच में हरीश रावत ने बागी तेवर भी दिखाए थे. अगर एग्जिट पोल के नतीजों की बात करें तो कांग्रेस को 32-38 सीटें तो वहीं बीजेपी को 26-32 सीटें मिलती दिख रही हैं. एबीपी न्यूज सी वोटर सर्वे पर बात करते हुए पूर्व सीएम हरीस रावत ने कहा कि यह जनता की भावनाओं के करीब नजर आता है. केवल इसलिए नहीं कि वह कांग्रेस को अच्छी बढ़त दिखा रहा है बल्कि इसलिए भी कि वह बहुत ज्यादा एनालिटिकल दिखाई दे रहा है. हरीश रावत ने कहा, जन भावना कांग्रेस के पक्ष में थी. जन भावना परिवर्तन के पक्ष में थी. अन्य सर्वेक्षण भी कहां बड़ा भारी अंतर दिखा रहे हैं. 

Uttarakhand Election Result 2022 Live: देवभूमि उत्तराखंड में किसे मिलेगा जनता का आशीर्वाद, थोड़ी देर में आएंगे रुझान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
दतिया: मंदिर में बहस के बाद पुराने सेवक की मौत! परिजनों का गंभीर आरोप
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
'बिजनौर से अगर हराकर न भेजा तो...', अखिलेश के बाद चंद्रशेखर आजाद का CM योगी को चैलेंज
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
लखनऊ यूनिवर्सिटी में ABVP का प्रदर्शन, CJP के खिलाफ जमकर नारेबाजी
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया
नवरात्र पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को CM योगी का तोहफा, मानदेय बढ़ाया

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget