एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2024: 'ये सब झूठे आरोप हैं', चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड के डीजीपी ने दिया बड़ा बयान

Uttarakhand News: चारधाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड के DGP ने बताया कि 22 घंटे या 45 घंटे से जाम में लोग फंसे है. यह सब झूठे आरोप है. उन्होंने धार्मिक स्थल पर नशे के सामग्री ले जाने पर भी बयान दिया है.

Char Dham Yatra 2024: उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार से एबीपी लाइव की खास बातचीत की.  जिसमें उन्होंने प्रदेश में चल रही चार धाम यात्रा को लेकर कई बड़ी बाते बताई. राज्य में जारी चार धाम यात्रा सुचारू चले इसके लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है. वही इस यात्रा और प्रदेश सरकार को बदनाम करने की भी साजिश रची जा रही है.

इस वर्ष भी यात्रा के पूरे रास्ते पर लगभग 5 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. जो की यात्रा में लगे हुए हैं. इस वर्ष की यात्रा के बारे में अगर बात की जाए तो 10 में से शुरू हुई चार धाम की यात्रा में इन 6 दिनों में 3,30,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं ने चार धाम के दर्शन किए है. इनमें से 30% वह यात्री है, जो अनरजिस्टर्ड हैं, और हमारे ही प्रदेश के नागरिक है. उन्होंने भी चार धाम की यात्रा की है, लगभग 6 दिनों में 4 चार लाख से अधिक यात्रियों ने चार धाम के दर्शन कर चुके है.

'पूरे रूट पर 30 जगह लगाए गए है पुलिस बैरियर'
इन आंकड़ों के अनुसार अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये यात्रा कितने बड़े स्तर पर चल रही है. हमारे चारों धामों में लोगों के आने की क्षमता लिमिटेड है. इसलिए हमने यात्रियों को रोकने के लिए जगह-जगह स्टॉपेज बनाए है. जहां पर यात्रियों को कुछ समय के लिए रोका जा रहा है और उनके वहां पर प्रधान खाने पीने की व्यवस्था भी की जा रही है. क्योंकि यात्रा में भीड़ इतनी ज्यादा है कि एक साथ सभी को चार धामों के लिए नहीं भेजा जा सकता. इसलिए यात्रियों की सुरक्षा और धाम की स्थिति को देखते हुए ही फैसला लिया जा रहा है, हमने यात्रा के पूरे रूट पर लगभग 30 ऐसी जगह है. जहां पर पुलिस बैरियर लगाए गए है.

'पुलिस के लिए दो बड़ी जिम्मेदारी'
 डीजीपी अभिनव कुमार ने बताया कि कुछ लोग 22 घंटे या 45 घंटे जाम में फंसे है. यह सब झूठे आरोप है. इस प्रकार के आरोप राज्य सरकार को बदनाम करने के लिए उत्तराखंड पुलिस को बदनाम करने के लिए और यात्रा को बाधित करने के लिए षड्यंत्र के तहत लगाई जा रहे हैं. उत्तराखंड पुलिस के लिए दो बड़ी जिम्मेदारियां हैं एक तो जो यात्री यात्रा में आ रहे हैं उनकी सुरक्षा और व्यवस्था करना. दूसरा जो हमारे पर्वतीय क्षेत्रों में जो लोग है, उनकी सुरक्षा भी हमारे लिए बड़ी जिम्मेदारी है. हम दोनों ही तरह से कम कर रहे है.

नशे के साम्रगी वाली बात पर क्या बोले डीजीपी
उत्तराखंड के कई धामों से तस्वीर सामने आई. जहां पर कई यात्री नशे की सामग्री के साथ पकड़े गए. जिनको पुलिस ने पकड़ा इसको लेकर के डीजीपी ने कहा कि मिशन मर्यादा के तहत हम तमाम धर्म स्थलों पर इस प्रकार के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हैं जो नशे की सामग्री लेकर के धार्मिक स्थलों पर पहुंचते हैं. इसमें चाहे शराब हो सिगरेट हो बीड़ी हो या फिर अन्य चीज हो ऐसी चीजों को धार्मिक स्थलों पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं और यहां आने वाले यात्रियों से भी हम निवेदन करते हैं कि इस प्रकार की सामग्री लेकर के तीर्थ स्थलों पर ना जाएं.

ये भी पढ़ें: Char Dham Yatra 2024: चारधाम यात्रा का जायजा लेने पहुंचे सीएम धामी, श्रद्धालुओं से की ये खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget