एक्सप्लोरर

Uttarakhand Weather: बिना बर्फबारी के ही पहाड़ों पर बढ़ा सर्दी का सितम, इंसानों के साथ पशु भी ठिठुर से हुए बेहाल

Uttarakhand News: कड़ाके की ठंड की वजह से केदारनाथ में में विकास कार्य ठप हो गया है. हालात ये हैं कि यहां सब कुछ जमने लगा है. ठंड से बचने के लिए निर्माण कार्य में लगे मजदूर काम छोड़कर लौटने लगे हैं.

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में पहाड़ों में बिना बर्फबारी के कड़ाके की ठंड पड़ रही है और यहां इंसान तो क्या जानवर भी ठिठुरन से बेहाल है. ठंड से बचने के लिए बेजुबान जानवर भी इंसानों की ओर से जलाए गए अलाव के आस पास आकर अपनी जान बचाने को मजबूर हैं. हालांकि, विश्व विख्यात केदारनाथ धाम में पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बर्फबारी नहीं हो रही है. केदारनगरी पिछले वर्षों तक इन दिनों पांच फीट से अधिक बर्फ से ढ़की रहती थी, लेकिन इन दिनों धाम में एक इंच भी बर्फ नहीं पड़ी है. लेकिन, धाम में ठंड इतनी अधिक बढ़ गई है कि वहां पेयजल के पाइप और नाले भी जमने लगे हैं. ठंड के कारण केदारनाथ धाम में चल रहे पुनर्निर्माण कार्य भी अब प्रभावित होने लगा है. कंपकंपाती सर्दी की वजह से पुनर्निर्माण कार्यों में लगे मजदूर अब नीचे लौट आए हैं.

बाजारों में पसरा सन्नाटा

प्रदेश में बढ़ती ठंड का असर अब बाजारों पर भी पड़ने लगा है. सर्दी ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करना शुरू कर दिया है. हालात ये है कि लोग जगह-जगह गांव से लेकर शहरों तक में अलाव के सहारे जी रहे हैं. लिहाजा, बाजार में घूमने वाले आवारा पशु भी सर्दी से बचने के लिए आग के नजदीक आकर राहत पाने की मशक्कत करते नजर आ रहे हैं. ठंड का सितम इतना अधिक है कि सुबह सात बजे खुलने वाला रुद्रप्रयाग बाजार अब दस बजे खुल रहा है. ठंड के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से लोग बाजार का रुख भी नहीं कर रहे हैं, जिसकी वजह बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. 

उत्तराखंड में 15 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का आदेश

इसी बीच उत्तराखंड में शीत लहर और कोहरे के कहर को देखते हुए आगामी 15 जनवरी तक सभी शासकीय, अशासकीय पब्लिक स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है. महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने यह आदेश जारी करते हुए सभी जिला शिक्षा अधिकारियों से इन आदेशों के सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी दिए हैं. इन आदेशों के बाद अब जिलाधिकारी स्तर से भी अलग-अलग जिलों में आदेश जारी किए जाएंगे.

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में 15 जनवरी तक बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल, भीषण ठंड को देखते हुए लिया फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
2 किलो चांदी और सोने के बिस्किट किए साफ, नोएडा की सोसायटी में ताले काटकर घुसे चोर
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget