एक्सप्लोरर

पहली बार विधानसभा पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत ने कार्यालय में की पूजा-अर्चना, शुरू किया कामकाज

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में पहले विधिवत पूजा-अर्चना की और उसके बाद कामकाज शुरू किया. मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तीरथ सिंह रावत विधानसभा पहुंचे थे. 

देहरादून: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड विधानसभा पहुंचे तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय में पूजा अर्चना कर सरकारी कामकाज शुरू किया. अल्मोड़ा जिले की सल्ट विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक महेश जीना के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री रावत ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में पहले विधिवत पूजा-अर्चना की और उसके बाद कामकाज शुरू किया.

कई विधायक रहे मौजूद 
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, बंशीधर भगत, गणेश जोशी, राज्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत और कई विधायक मौजूद रहे. विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जीना को राज्य विधानसभा के सदस्य के तौर पर शपथ दिलाई. पिछले साल नवंबर में अपने छोटे भाई और सल्ट के विधायक सुरेंद्र सिंह जीना का कोविड से निधन होने के बाद अप्रैल में हुआ उपचुनाव जीतकर महेश जीना विधानसभा पहुंचे हैं. 

लगातार सक्रिय हैं सीएम रावत 
बता दें कि, बुधवार को डीआरडीओ के जरिए आइडीपीएल ऋषिकेश में स्थापित 500 बिस्तरों वाले कोविड केयर सेंटर का उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उद्घाटन किया था. सरकारी प्रवक्ता ने बताया था कि राइफलमैन जसवंत सिंह रावत कोविड केयर सेंटर का क्लीनिकल प्रबंधन एम्स ऋषिकेश की तरफ से किया जाएगा और इस सेंटर में सभी बिस्तर ऑक्सीजन युक्त है जिनमें से 100 आइसीयू बिस्तर हैं. इस सेंटर को केवल दो सप्ताह में तैयार किया गया है. 

ये भी पढ़ें: 

Cyclone Effects: चक्रवाती तूफान 'यास' का असर, यूपी के इन 25 जिलों में भारी बारिश की संभावना

लापरवाही की हद: यूपी में कोरोना मरीजों को बांटी गयी एक्सपायर दवा, कारण बताओ नोटिस जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, क्या बोलीं डिंपल यादव?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
बृजभूषण सिंह के लिए खुली सियासी राह, 2027 चुनाव में उतरेंगे पूर्व सांसद?
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
हापुड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल डूबी
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...
यूपी विधानसभा सत्र से पहले CM योगी बोले- जिन्होंने गोलियां चलवाई...

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
गडकरी के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- 'ई20 पेट्रोल से...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
Live: दतिया उपचुनाव में 6 राउंड की काउंटिंग के बाद कितना पीछे हुई BJP? कांग्रेस की लगातार बढ़त
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Embed widget