एक्सप्लोरर

Pushkar Dhami UAE Visit: दुबई पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी, एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

Pushkar Singh Dhami News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 'इन्वेस्ट इन उत्तराखंड' अभियान के तहत यूएई के दौरे पर गए हैं. सरकार ने समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य रखा है.

Pushkar Dhami UAE Visit: प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार (16 अक्टूबर) को यूएई के तीन दिवसीय दौरे पर दुबई पहुंचे. एयरपोर्ट पर प्रवासी भारतीयों ने उनका जोरदार स्वागत किया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुबई में रह रहे समस्त प्रवासी भारतीयों का आभार प्रकट किया. मुख्यमंत्री धामी 'इन्वेस्ट इन उत्तराखंड' अभियान के तहत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में उद्योगपतियों एवं प्रवासी भारतीयों से मिलेंगे.

उत्तराखंड में निवेश की संभावनाओं पर आयोजित बैठकों में भी मुख्यमंत्री धामी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही योग, आध्यात्मिकता की भी भूमि है. उत्तराखंड देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक भी है. उन्होंने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी जड़े उत्तराखंड से जुड़ी हुई हैं. 

अप्रवासी उत्तराखंडियों से किया आह्वान

उन्होंने सभी अप्रवासी उत्तराखंडियों का आह्वान करते हुए कहा कि वह साल में एक बार अपने प्रदेश उत्तराखंड ज़रूर आएं. इससे उनकी भावी पीढ़ी को भी अपनी मातृभूमि से जुड़ने की प्रेरणा मिलेगी. मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे प्रवासी भाईयों ने अपनी प्रतिभा एवं मेहनत से स्वयं के साथ अपनी मातृभूमि का भी नाम रोशन किया है. यह हम सभी के लिए सम्मान की बात है. 

2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य

सीएम ने कहा कि अपने अप्रवासी भाई-बहनों और उत्तराखंड सरकार के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित करने तथा उनके निवेश प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में उत्तराखंड अप्रवासी सेल बनाया गया है. मुख्यमंत्री ने कहा, अब तक 40 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों पर एमओयू हस्ताक्षरित हो चुके हैं. हमारा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 2.5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य है. इससे पहले पुष्कर सिंह धामी लंदन के दौरे पर गए थे. वहां भी उन्होंने कई कंपनियों के साथ करोड़ों के एमओयू साइन किए थे.

ये भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? चाचा शिवपाल यादव के बयान से चर्चा तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
मेरठ के व्यापारियों को बड़ा झटका, SC ने सेंट्रल मार्केट के 44 भवनों पर कार्रवाई बरकरार रखी
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
तिहाड़ की सलाखों के पीछे से चल रहा था गन सिंडिकेट, थार से डिलीवर होती थी 'मेड इन इटली' पिस्टल्स
Amroha News: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
अमरोहा: टक्कर मारने के बाद नहीं रुका सिपाही, 6 KM तक बिना टायर दौड़ाई कार, पब्लिक ने पीटा
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील
'अनशन खत्म करिए, फिर पूरे देश में...', सोनम वांगचुक से सपा प्रमुख अखिलेश यादव की अपील

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गए शुभमन गिल; क्या खेलेंगे दूसरा वनडे?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget