एक्सप्लोरर

PM मोदी के देश के नाम संबोधन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम पर संबोधन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए है.

CM Pushkar Singh Dhami News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस दृढ़ता से पाकिस्तान की ओर से दी जाने वाली परमाणु धमकियों को खारिज किया और आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को दोहराया, वह नए भारत की वैश्विक स्थिति और आत्मविश्वास को दर्शाता है.

सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर भारत के रुख को स्पष्ट करता है, बल्कि देशवासियों के भीतर गर्व और साहस का भाव भी जाग्रत करता है. उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से भारत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद और किसी भी प्रकार की आक्रामकता को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. भारत अब जवाब देना जानता है और हर मोर्चे पर सक्षम है.

पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ उठाया निर्णायक कदम- CM धामी
मुख्यमंत्री ने कहा कि, यह संबोधन न सिर्फ सेना और सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाने वाला है, बल्कि हर आम नागरिक को भी देश की रक्षा के लिए एकजुट होने की प्रेरणा देता है. उन्होंने कहा, “उत्तराखंड की वीरभूमि का हर नागरिक राष्ट्र की रक्षा और समृद्धि के लिए हमेशा तत्पर है. हमारे जवानों की शौर्यगाथा और देशभक्ति भारत की शक्ति का प्रतीक है.

सीएम धामी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए हैं. सीमाओं पर हो या वैश्विक मंचों पर भारत ने हर बार आतंकवाद को कड़ा संदेश दिया है. ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों ने भारत की रणनीतिक क्षमता और संकल्प को दुनिया के सामने स्पष्ट कर दिया है.

CM धामी की जनता से अपील
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन आने वाले समय में भारत की सुरक्षा नीति की दिशा तय करता है. यह भाषण केवल एक औपचारिक वक्तव्य नहीं, बल्कि एक संदेश है कि भारत अब किसी भी सूरत में अपने नागरिकों और सीमाओं पर होने वाले हमले को चुपचाप नहीं सहेगा. मुख्यमंत्री धामी ने जनता से भी अपील की कि वे एकजुट रहकर देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए सहयोग करें. उन्होंने कहा कि एक सशक्त और सुरक्षित भारत की नींव देश की जनता की जागरूकता और एकता पर ही आधारित होती है.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
Dehradun News: उत्तराखंड में कल मंत्रिमंडल विस्तार, सुबह 10 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह
उत्तराखंड में कल मंत्रिमंडल विस्तार, सुबह 10 बजे राजभवन में होगा शपथ ग्रहण समारोह
बस्ती में सक्रिय हुआ 'सिलेंडर चोर गैंग', दिनदहाड़े घर के बाहर से उड़ा ले गए भरा सिलेंडर
बस्ती में सक्रिय हुआ 'सिलेंडर चोर गैंग', दिनदहाड़े घर के बाहर से उड़ा ले गए भरा सिलेंडर
वाराणसी: गंगा में इफ्तारी पर यूपी में सियासत तेज, योगी के मंत्री ने सुना दी खरी-खरी
वाराणसी: गंगा में इफ्तारी पर यूपी में सियासत तेज, योगी के मंत्री ने सुना दी खरी-खरी

वीडियोज

महायुद्ध के 20 दिन...20 महा-सनसनी
दुनिया में आने वाला तेल संकट..कैसे निपटेगा भारत?
युद्ध के चलते शेयर बाजार में भारी गिरावट
Iran Israel War: ईरान ने किया तेल-गैस पर हमला, दुनिया में हाहाकार | World War3 | Trump | PM Modi
Iran Israel War: तेल की आग में जला मिडिल ईस्ट! | Donald Trump | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Eid Weather Forecast: दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
दिल्ली-यूपी समेत 5 राज्यों में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, ईद पर कैसा रहेगा मौसम? जानें
UP Weather: यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
यूपी में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 50-60km की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, IMD ने दी चेतावनी
कभी जापान पर अमेरिका ने बरसाए थे परमाणु बम, अब उसे ईरान की जंग में क्यों घसीट रहा, ट्रंप का बिग प्लान क्या?
कभी जापान पर अमेरिका ने बरसाए थे परमाणु बम, अब उसे ईरान की जंग में क्यों घसीट रहा, ट्रंप का बिग प्लान क्या?
Most runs in IPL: IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, रोहित या विराट कौन नंबर-1, देखें लिस्ट
IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, रोहित या विराट कौन नंबर-1, देखें लिस्ट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 1: साउथ में 'धुरंधर 2' नहीं 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, बंपर हुई ओपनिंग, बना दिया ये बड़ा रिकॉर्ड
साउथ में चला 'उस्ताद भगत सिंह' का जादू, बनी साल की तीसरे सबसे बड़ी ओपनर
MP News: 'आगे मत बढ़ो, ट्रक असंतुलित है', राजगढ़ में तिरछा दौड़ता रहा भूसे से भरा ट्रक, पुलिस चीखती रही और फिर...
'आगे मत बढ़ो, ट्रक असंतुलित है', राजगढ़ में तिरछा दौड़ता रहा भूसे से भरा ट्रक, पुलिस चीखती रही और फिर...
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
‘सभी तेल-गैस कंपनियों को अब अनिवार्य रूप से...’, मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा आदेश
यूजर कंफ्यूज.. सच है या AI? पेड़ पर हजारों पक्षियों का ऑर्केस्ट्रा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
यूजर कंफ्यूज.. सच है या AI? पेड़ पर हजारों पक्षियों का ऑर्केस्ट्रा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Embed widget