एक्सप्लोरर

Bageshwar Bypoll 2023: उपचुनाव से पहले बागेश्वर दौरे पर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, ग्रामीणों से मुलाकात कर सुनीं समस्याएं

Bageshwar Bypoll: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उपचुनाव से पहले प्रचार के लिए बागेश्वर दौरे पर पहुंचे हैं. इस दौरान उन्होंने गरुड़ के पास भौन खोला गांव में स्थानीय लोगों से मुलाकात की है.

CM Pushkar Singh Dhami In Bageshwar: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले उत्तराखंड में बागेश्वर विधानसभा सीट पर उपचुनाव से पहले यहां बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. एक ओर जहां कांग्रेस अपने प्रत्याशी बसंत कुमार के चुनाव प्रचार में लगी हुई है. वहीं बीजेपी भी अपनी प्रत्याशी पार्वती देवी के लिए मैदान में डटी नजर आ रही है. इसी क्रम में बागेश्वर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बागेश्वर दौरे पर हैं.

बागेश्वर उपचुनाव से पहले अपने प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी अपने हाथ पांव मार रही है. फिलहाल चुनाव प्रचार खत्म होने में अब कुछ ही समय रह गया है. ऐसे में उपचुनाव से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चुनाव प्रचार की बागडोर अपने हाथों में लेते हुए आज गरुड़ के पास भौन खोला गांव में स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं पर चर्चा की है. 

ग्रामीणों को दिया समस्या हल होने का आश्वासन

इस दौरान सीएम धामी ने क्षेत्र की समस्याओं को समझा और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार लोगों के उत्थान के लिए काम कर रही है. इस दौरान ग्रामीणों ने बड़ी गर्मजोशी के साथ सीएम धामी का स्वागत भी किया. फिलहाल बागेश्वर उपचुनाव के लिए 5 लोगों ने नामांकन कराया है. खास बात यह है कि इन सभी 5 उम्मीदवारों के नाम पर एक भी क्रिमिनल केस दर्ज नहीं है. जिसके कारण यह उनकी छवी को सबसे अलग बनाता है.

कांग्रेस और बीजेपी के बीच होगी कड़ी टक्कर

बता दें कि बागेश्वर विधानसभा सीट पर से पूर्व विधायक चंदन राम दास का अप्रैल महीने में निधन हो गया था. जिसके बाद से खाली चल रही इस सीट पर उपचुनाव में बीजेपी की ओर से पूर्व विधायक चंदन राम दास की पत्नी पार्वती देवी को उम्मीदवार बनाया गया है. वहीं कांग्रेस की ओर से बसंत कुमार और समाजवादी पार्टी के भागवती प्रसाद उम्मीदवार मैदान में हैं.

इसे भी पढ़ें:
Mussoorie Golikand: मसूरी गोलीकांड के शहीदों को केंद्रीय मंत्री ने किया याद, I.N.D.I.A गठबंधन पर क्या बोले अजय भट्ट?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget