एक्सप्लोरर

Pauri News: सीएम धामी का कल से शुरू होगा पौड़ी दौरा, कई योजनाओं का होगा शिलान्यास, ये है शेड्यूल

Uttarakhand News: एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि सीएम का 12 और 13 तारीख का कार्यक्रम पौड़ी में प्रस्तावित है, जिसको लेकर सारी तैयारी कर ली गई है. पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा.

CM Pushkar Singh Dhami Pauri Visit: उत्तराखंड (Uttarakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami)अपने दो दिवसीय दौरे पर रविवार को पौड़ी पहुंचेंगे. सीएम पुष्कर सिंह धामी के दौरे से पहले जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. वहीं सुरक्षा के मद्देनजर भी पुख्ता इंतजाम किए गये हैं. एसएसपी श्वेता चौबे ने पुलिस बल के साथ पीएसी जवान को अपनी मुस्तैदी बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, जबकि बाहर जिलों से भी पीएसी जवान तैनात किए गए हैं.

सीएम रांसी हेलीपैड में उतरने के बाद दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर कंडोलिया मैदान पहुंचेंगे, जहां वे दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक कंडोलिया मैदान में मुख्यमंत्री अंत्योदय निशुल्क गैस रिफिल योजना का शुभारंभ करने के साथ ही विभिन्न योजनाओं को शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे. वहीं मुख्य सेवक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जनसंवाद भी करेंगे. कंडोलिया मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं.

क्या रहने वाला है शेड्यूल?
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रखी गई है. सीएम इस कार्यक्रम के बाद 3 बजे से शाम 6 बजे तक सर्किट हाउस में पूर्व सैनिक संगठन, शहीदों के परिजनों के साथ ही साथ प्रबुद्ध नागरिक और स्वयं सहायता समूह महिलाओं के साथ संवाद करेंगे, जबकि वन पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भी भेटवार्ता करेंगे. सीएम रात्रि विश्राम प्रेमनगर रावत गांव में करेंगे जबकि अगले दिन 13 फरवरी को सीएम जिले के अधिकारियों की विकास कार्यो को लेकर समीक्षा बैठक विकास भवन सभागार में लेंगे.

एसएसपी श्वेता चौबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री का 12 और 13 तारीख का कार्यक्रम पौड़ी में प्रस्तावित है, जिसको लेकर पुलिस ने सारी तैयारी कर ली है. जो हमारे कार्यक्रम स्थल है जो हमारे रुट की व्यवस्था है. उसमें पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल को तैनात किया जाएगा, जो रुट्स हैं उनको सेक्टर्स में डिवाइड किया गया है. इंन्सपेक्टर रैंक के अधिकारियों को सेक्टर्स की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा रुट्स में और कार्यक्रम स्थल में पीएसी की तैनाती की गई है. बाहर से भी फोर्स की डिमांड की गई है, हमें फोर्स प्राप्त हो गई है और पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हम पूर्ण रुप से तैयार हैं.

यह भी पढ़ें:-

'भारत पर पहला हक मुसलमानों का, यहीं हुई पैदाइश, दुनिया का सबसे पुराना धर्म है इस्लाम'- मौलाना मदनी का दावा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
दशहरा पर अखिलेश की सियासत, बोले- 'दान-चोर के दानव मार गिरायें'
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
UP में सभी प्राथमिक शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों की जांच, इलाहाबाद HC का आदेश
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
मुजफ्फरनगर: मेडिकल कॉलेज के कमरे में मिला MBBS छात्रा का शव
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही
UP SIR: डुप्लीकेट वोटरों पर चुनाव आयोग सख्त, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget