एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश - पुलिस जनता के करीब आए, घुसपैठियों पर चले अभियान

करीब तीन घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक से लेकर सभी जिलों के एसएसपी और एसपी से सीधे संवाद किया.

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की पुलिस को जनता के और अधिक करीब लाने और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं. शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान शांतिप्रिय राज्य के रूप में है और इसे किसी भी सूरत में अपराधियों की शरणस्थली नहीं बनने दिया जाएगा.

मुख्यमंत्री ने पुलिस को सख्त हिदायत दी कि वे जनता से मित्रवत व्यवहार करें और जमीनी विवादों सहित किसी भी प्रकार के अवैध कार्यों से स्वयं को दूर रखें. उन्होंने पुलिस महानिदेशक से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि कोई पुलिसकर्मी जमीन या अन्य अवैध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठियों को फर्जी प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने वालों को भी किसी हाल में बख्शा न जाए. मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से ऐसे मामलों की पहचान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि ड्रग्स माफिया के खिलाफ भी लगातार कार्रवाई की जाए और नशे के जाल को तोड़ने के लिए विशेष अभियानों को तेज किया जाए

करीब तीन घंटे तक चली इस मैराथन बैठक में मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक से लेकर सभी जिलों के एसएसपी और एसपी से सीधे संवाद किया. इस दौरान कई अधिकारियों से सवाल-जवाब किए और कार्यप्रणाली में तेजी लाने के निर्देश दिए. सीएम धामी ने पुलिस अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि राज्यवासियों का भरोसा बनाए रखना उनकी शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि पुलिस कार्यशैली में सुधार कर जनता से संवाद बढ़ाए और थानों में जनसुनवाई की व्यवस्था को मजबूत करें ताकि आम आदमी को समय पर न्याय मिल सके.

मुख्यमंत्री ने नैनीताल जिले के एसएसपी से कैंची धाम में पार्किंग और यातायात व्यवस्था का अपडेट लिया. उन्होंने निर्देश दिए कि अगले 10 दिन के भीतर कैंची धाम में हेलीपैड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए. सीएम ने कहा कि वे स्वयं 10 दिन बाद इस हेलीपैड का निरीक्षण करेंगे. इसके अलावा कैंची धाम में पार्किंग सुविधाओं और अन्य पर्यटन विकास कार्यों के प्रस्ताव तत्काल प्रस्तुत करने को भी कहा गया.

चारधाम यात्रा: हरिद्वार, ऋषिकेश और विकासनगर में शुरू होगा ऑफलाइन पंजीकरण, लगाए गए साइन बोर्ड

साइबर अपराध के मामलों में एफआईआर दर्ज करने में देरी को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है. उन्होंने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों को देखते हुए जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए ताकि लोग समय रहते सतर्क हो सकें और साइबर अपराधियों के जाल में न फंसें.

मुख्यमंत्री धामी ने थानों के आसपास पुलिसकर्मियों के लिए आवासीय सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया. उन्होंने निर्देश दिए कि थानों के आधुनिकीकरण का कार्य जल्द पूरा किया जाए ताकि पुलिस बल को आधुनिक सुविधाएं मिल सकें और वे बेहतर तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें.

देहरादून समेत पूरे प्रदेश में सीसीटीवी कैमरों की स्थिति का आंकलन करने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जिलों में आवश्यकता के अनुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं. उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में एक मजबूत निगरानी नेटवर्क तैयार किया जाए ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सके.

मुख्यमंत्री ने ऊधमसिंह नगर में प्रस्तावित फॉरेंसिक लैब की स्थापना के संबंध में भारत सरकार से समन्वय स्थापित करने के निर्देश सचिव गृह और डीजीपी को दिए. इसके अलावा उन्होंने प्रत्येक आईपीएस अधिकारी को निर्देशित किया कि वह अपनी पहली पोस्टिंग के थाने को गोद ले और उसकी निरंतर निगरानी व देखभाल करे. मुख्यमंत्री ने राजस्व पुलिस क्षेत्र को रेगुलर पुलिस क्षेत्र में शीघ्र शामिल करने की प्रक्रिया को भी तेज करने के निर्देश दिए.

पर्यटन सीजन और आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए मुख्यमंत्री ने नैनीताल में अस्थायी पार्किंग की व्यवस्था करने और शटल सेवा शुरू करने के निर्देश दिए. उन्होंने परिवहन विभाग के साथ बैठक कर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर बल दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा सीजन के दौरान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था के ऐसे बेहतरीन मॉडल तैयार किए जाएं जिन्हें अन्य राज्य भी अपनाने के लिए प्रेरित हों.

इसके अलावा, चारधाम मार्गों सहित प्रदेश के सभी प्रमुख मार्गों पर रूट की स्थिति के बारे में यात्रियों को सूचना देने के लिए डिस्प्ले बोर्ड लगाने और एसएमएस सेवा शुरू करने के निर्देश भी दिए. मुख्यमंत्री ने यात्रा के दौरान यात्रियों और वाहनों का डाटा संग्रहण करने की व्यवस्था को भी अनिवार्य बनाने को कहा.

बैठक में सचिव गृह शैलेश बगौली, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ समेत सभी जिलों के एसएसपी, एसपी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
पुलिस चेक पोस्ट के पास मिली महिला की लाश, पति पर हत्या का आरोप
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
रुद्रप्रयाग में डेंजर लेवल पर मां अलकनंदा, केदारनाथ यात्रा प्रभावित
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
'मुलायम यादव का सपना था सैफई ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान, बीजेपी ने पूरा किया' सीएम का सपा पर प्रहार
UP News: सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'
सीएम योगी ‘जनता दर्शन’ में लोगों को दिया भरोसा, बोले- 'परेशान कतई न हों, अपने अंदर की कला को निखारें'

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget