एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: स्वच्छ नदियों के लिए प्रदेश भर में चलाया गया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया गया जागरूक

Uttarakhand Cleanliness Campaign: उत्तरखंड के शहरी निकायों में स्वच्छ नदियां बेहतर कल का अवसर विषय पर नदी घाटों, किनारों, अमृत सरोवारों, नालों और अन्य जल स्रोतों के पास स्वच्छता अभियान चलाया गया.

Uttarakhand News: आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश भर में 15 सितम्बर से दो अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इसी के तहत आज 24 सितम्बर को विश्व नदी दिवस के अवसर पर उत्तरखंड (Uttarakhand) के शहरी निकायों में स्वच्छ नदियां बेहतर कल का अवसर विषय पर नदी घाटों, किनारों, अमृत सरोवारों, नालों और अन्य जल स्रोतों के पास वृहद स्वच्छता और जागरूकता अभियान चलाया गया. यही नहीं ये अभियान कई निकायों में चलाया जाएगा.

इस अवसर पर स्थानीय और राष्ट्रीय महत्व की 22 से अधिक नदियों भागीरथी, अलकनन्दा, नन्दाकिनी, भिलंगना, रामगंगा, सरयू, गोमती, पिंडर, पूर्वी नायर, आसन, बिन्दाल, रिस्पना, सौंग, सोलानी, षिप्रा, जलकुर, बहला, लपकना, लेवरा, गडरी, कल्याणी, बाउली साहिब, बड़ी नदी और कमल नदी आदि के घाटों, किनारों, अमृत सरोवोरों, नौलों और अन्य जल स्रोतों के निकट भी नागरिकों के सहयोग से विषेश स्वच्छता अभियान चलाया गया. इतना ही नहीं यहां नागरिकों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई. इस दौरान घाटों और जल स्रोतों के पास 100 से अधिक गारबेज वल्नरेबल प्वाईंट की सफाई की गई और नदियों में मिलने वाले 60 से अधिक नालों में जाल लगाए गए और पुराने खराब जाल बदले गए.

नागरिकों ने स्वच्छता अभियान की सेल्फी की अपलोड
वहीं 107 से अधिक स्थानों पर कूड़ा फेंकना निषेध है के संदेशात्मक बोर्ड भी लगाए गए. अभियान के दौरान 375 से अधिक हरे और नीले कूड़ेदान (100 लीटर से कम क्षमता के) लगाए गए और 428 से अधिक नागरिकों द्वारा स्वच्छता अभियान की सेल्फी स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर अपलोड की गई. ये अभियान नदी, घाटों और अन्य जल स्रोतों के निकट 45 वर्ग किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में चलाया गया. इस दौरान 2335.50 किलो गीला और 6241.50 किलो सूखा कुल 8577 किलो से अधिक कूड़ा एकत्र किया गया. लगभग 10,000 से अधिक युवाओं, नागरिकों, निगम कार्मिकों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य के द्वारा स्वेच्छा से इस स्वच्छता अभियान में भाग लिया गया.

इस अवसर पर देहरादून और बागेश्वर द्वारा साईकिल रैली भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं और अन्य नागरिकों द्वारा भाग लिया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं और नागरिकों को नदियों के महत्व के बारे में जागरूक करना, नदियों को कचरा मुक्त करना और नदियों को स्वच्छ कर इनकी धारा को अविरल बनाये रखना है, ताकि आने वाला कल इन स्वच्छ नदियों और जल स्रोतों से नई पीढ़ियों को बेहतर अवसर प्रदान कर सके. वहीं उत्तरकाशी में जिला गंगा समिति स्वजल विभाग और नगर पालिका परिषद के तत्वाधान में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत मां गंगा के किनारे और घाटों पर आज वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया.

Ramesh Bidhuri Remark: निशिकांत दुबे के आरोपों पर BSP सांसद दानिश अली का बड़ा दावा, बोले- 'मेरी हत्या करना चाहते हैं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 30 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
हापुड़: कांवड़ रूट पर मीट की दुकानें बंद, शराब के ठेके ढके
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
गाजियाबाद: कांवड़ शिविर की इजाजत आसान, 9 विभाग एक छत के नीचे
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'
CM योगी बोले, 'JNU में ऐसे भटके लोग आपको मिलेंगे, वो...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget