एक्सप्लोरर

उत्तराखंड: समीर सिन्हा बनाए गए वन विभाग चीफ, IFS धन्नजय मोहन ने लिया वीआरएस

Dehradun News: उत्तराखंड वन विभाग को नया बॉस मिला है. उत्तराखंड फॉरेस्ट के नए बॉस के रूप में 1990 बैच के आईएफएससी अधिकारी समीर सिन्हा को बनाया गया है.

Uttarakhand News: उत्तराखंड वन महकमें में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है, यहां पर 1988 बैच के आईएफएस धन्नजय मोहन ने अपनी सेवा पूरी होने से करीब दो माह पहले वीआरएस ले लिया है. उन्होंने अपने वीआरएस के लिए 20 जून को शासन को पत्र लिखा था और उनका वीआरएस 21 को मंजूर कर लिया गया. अब उत्तराखंड फॉरेस्ट के नए बॉस के रूप में 1990 बैच के आईएफएससी अधिकारी समीर सिन्हा को बनाया गया है.

समीर सिंह ने शनिवार शाम 5 बजे अपना हॉफ का चार्ज किया उनको फिलहाल ये अतिरिक्त चर्च दिया गया है. समीर सिन्हा फिलहाल प्रदेश के कार्यकारी प्रमुख वन संरक्षक के रूप में यह जिम्मेदारी संभालेंगे. बता दें उत्तराखंड केंपस के सीईओ के रूप में समीर सिन्हा कार्यरत हैं, अब समीर सिन्हा के पास लगभग 5 महीने का वक्त है. वो अगले 5 महीने इस पद पर बने रहेंगे, समीर सिन्हा भी इस साल रिटायर हो रहे है.

समीर सिन्हा संभालेंगे वन विभाग की कमान
उत्तराखंड वन विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. मौजूदा प्रमुख वन संरक्षक हॉफ धनंजय मोहन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है. इस तरह उत्तराखंड वन विभाग में मुखिया की जिम्मेदारी देख रहे धनंजय मोहन अब सेवानिवृत्ति हो गए हैं. वन मुखिया की नई कमान समीर सिन्हा को दे दी गई है.

बता दें कि उत्तराखंड वन विभाग में मुखिया के तौर पर जिम्मेदारी देख रहे धन्नजय मोहन ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली है, धन्नजय मोहन ने ऐसा क्यों किया अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन दिए गए आवेदन में उन्होंने इसके पीछे पारिवारिक कारण बताया है,  धन्नजय मोहन अपने सौम्य व्यवहार के लिए जाने जाते है उनको पक्षियों चिड़ियों और तितलियों के विषय में महारत हासिल है.

कार्बेट पार्क में दे चुके हैं सेवाएं
वहीं समीर सिन्हा की अगर बात की जाए तो उन्होंने कई साल कॉर्बेट पार्क में सेवाएं दी है, पहले वो वहां डिप्टी डायरेक्टर के रूप में सेवा दे रहे थे. इसके बाद में समीर सिन्हा कॉर्बेट पार्क के डायरेक्टर बने और कई साल वहां किया बाद में कुछ समय प्रदेश के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक यानी ( CWLW) भी रहे लेकिन कुछ समय के बाद सरकार ने उनका तबादला कैम्पा में कर दिया था.

अब राज्य सरकार ने उनको एक बार फिर से बड़ी जिम्मेदारी दी है. एबीपी लाइव से उन्होंने कहा, "मेरा अपना फैसला कोई मायने नहीं रखता विभाग के हिसाब से ही सारे फैसले लिए जाएंगे, प्रदेश में हजारों हेक्टेयर जमीन अतिक्रमण के जद में है, उसे भी मुक्त करना हमारा लक्ष्य है. साथ ही वन्यजीवों के साथ इंसानी जिंदगियों को सुरक्षित रख अभी हमारा काम है. मानव वन्य जीव संघर्ष पर अच्छा काम किया जाएगा."

ये भी पढ़ें: कत्ल कर जिस बहू को दफनाया अब उसके भाई-बहन ने खोला राज, तन्नू हत्याकांड में मिला अहम सुराग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट
चारधाम यात्रा पर मौसम की मार! केदारनाथ सबसे अधिक प्रभावित, यात्रियों की संख्या में बड़ी गिरावट

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget