एक्सप्लोरर

देवभूमि में अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत, CM धामी ने हाई लेवल मीटिंग में सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

Uttarakhand News: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों के साथ बैठक की. इस बैठक में उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा के दौरान शांति भंग करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाए.

CM Dhami News: उत्तराखंड सरकार ने नैनीताल और उधम सिंह नगर में हाल ही में घटित घटनाओं के मद्देनजर प्रदेशभर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने शासकीय आवास पर उच्चाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक कर प्रदेश में अपराध नियंत्रण को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं. 

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की पवित्र भूमि की गरिमा और सामाजिक समरसता को बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी व्यक्ति या संगठन द्वारा शांति भंग करने अथवा सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

सीएम धामी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
बैठक में मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नैनीताल की उस घटना का जिक्र किया जिसमें एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ था और इसके बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़िता को हर स्तर पर सुरक्षा और सहायता प्रदान की जाए. उन्होंने कहा कि पीड़िता और उसका परिवार अकेला नहीं है, प्रदेश सरकार पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ी है.

मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ हालात पर नजर रखें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई ढील न बरती जाए. उन्होंने सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों को लेकर भी सख्त रुख अपनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की झूठी खबरें या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों की तत्काल पहचान की जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

उत्तराखंड की एकता के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं
इसके साथ ही, वेरिफिकेशन अभियान को तेज करने के निर्देश भी जारी किए गए. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अराजक तत्वों की पहचान और निगरानी के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि शांति व्यवस्था को बाधित करने वाले तत्वों पर पहले ही अंकुश लगाया जा सके.

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि उत्तराखंड की एकता और अखंडता के साथ कोई भी छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने कहा कि कुछ शरारती तत्व प्रदेश की शांत फिजा को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन उनकी इन साजिशों को सफल नहीं होने देंगे.

बैठक में मुख्य सचिव समेत कई बड़े अधिकारी रहे मौजूद
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे प्रत्येक जिले में शांति समितियों के साथ बैठक कर सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की पहल करें और जनसंपर्क बढ़ाकर लोगों को जागरूक करें. मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा, "उत्तराखंड की अस्मिता के साथ कोई समझौता नहीं होगा. जो भी इसका उल्लंघन करेगा, उस पर कानूनी शिकंजा कसा जाएगा."

बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, गृह सचिव, सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों ने हिस्सा लिया. सभी जिलों को सख्त निगरानी रखने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं. इसके साथ ही चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी ध्यान रखें.

इस उच्चस्तरीय बैठक से स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के प्रति पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है. अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का दौर शुरू हो चुका है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को सुरक्षा और न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.

यह भी पढ़ें- 'बिना मानक के नहीं...', अवैध मदरसों पर हो रही कार्रवाई पर बोले अल्पसंख्यक मंत्री दानिश अंसारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget