एक्सप्लोरर

चारधाम यात्रा में बढ़ती भीड़ और बढ़ती आय, संत समाज ने की सीएम धामी की सराहना

Chardham yatra: चारधाम यात्रा बेहतर और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है.इसको लेकर संत समाज ने भी सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की है.

Chardham Yatra 2025: प्रदेश में चल रही चार धाम यात्रा सुगम और सरल तरीके से चल रही है. इसका असर है कि लगातार इसमें श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है. बता दें कि चारधाम यात्रा बेहतर और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है, जिसके चलते श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ ही मंदिर समिति की आय में वृद्धि हो रही है. इस का सारा श्रेय प्रदेश सरकार और राज्य के मुख्यमंत्री को जाता है. इसको लेकर संत समाज ने भी सीएम पुष्कर सिंह धामी की प्रशंसा की है.

उत्तराखंड में चल रही चारधाम के पहले प्रमुख तीर्थ धाम यमुनोत्री में एक माह में करीब 3.29 लाख श्रद्धालुओं ने यमुना नदी तप्त कुंड में डुबकी लगाई है और मां यमुना की पूजा अर्चना कर दर्शन किए है. इन श्रद्धालुओं से यमुनोत्री मंदिर समिति को अब तक दान पात्र, रसीद बुक के माध्यम से करीब 23 लाख से ज्यादा की आय हुई है.  मंदिर समिति के अध्यक्ष एसडीएम बृजेश कुमार तिवारी ने एबीपी लाइव से कहा है कि चारधाम यात्रा बेहतर और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है, जिसके चलते श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के साथ ही मंदिर समिति की आय में वृद्धि हो रही है.

पहले महीने कम थे तीर्थयात्री

बता दें कि इस साल चारधाम यात्रा के पहले महीने पिछले वर्ष की तुलना में कम तीर्थयात्री आए थे, जिसकी वजह भारत पाकिस्तान युद्ध ओर उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए महाकुंभ को माना जा सकता है.

बढ़ रहे तीर्थयात्री

इस साल ओर पिछले साल के आंकड़ों के विश्लेषण से यह दर्शाता है. इस वर्ष यात्रा के पहले महीने में केदारनाथ, बदरीनाथ, यमुनोत्री, गंगोत्री और हेमकुंड साहिब में कुल 17,17,619 श्रद्धालु पहुंचे. 2024 में इसी अवधि में 19,56,269 तीर्थयात्री पहुंचे थे. यह कुल 2,38,650 की गिरावट दर्शाता है, जो कुल यात्रियों की संख्या का 12 प्रतिशत है लेकिन जैसे जैसे यात्रा आगे बढ़ रहीं है यात्रियों की संख्या बढ़ रही है.

इस साल घट सकते हैं यात्री

उत्तराखंड में चल रही चार धाम यात्रा में लगातार यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है, लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस साल यात्री कम पहुंचे है. मगर उसकी वजह सब के सामने है कि पिछले महीने भारत पाकिस्तान युद्ध ओर उत्तर प्रदेश में हाल ही में संपन्न हुए महाकुंभ में देश भर से करोड़ों लोग पहुंचे थे. ऐसे में इस बार यात्रा में कम ही लोगों के आने की संभावना थी, जैसा कि साफ दिख रहा है.

यात्रा में सुरक्षा के बंदोबस्त पूरे

फिलहाल यात्रा को लेकर कहा जा रहा है कि इस बार यात्रा काफी सुरक्षित तरीके से चल रही है. इसके लिए राज्य सरकार द्वारा अपनाए गए कई तरीकों को जिम्मेदार माना जा रहा है. क्योंकि राज्य सरकार ओर सीएम  धामी ने कहा था कि राज्य में चल रही चार धाम यात्रा हमारे लिए गौरव की बात है. हमारी संस्कृति है, हमे ये साफ करना है कि यहां आने वाले सभी यात्री सुरक्षित तरीके से यात्रा करे और सभी को भगवान के दर्शन हो इस लिए यात्रा को लेकर सरकार ने कई नियम बनाए है.जिस कारण यात्रा को काफी सुरक्षित बना दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
मुजफ्फरनगर: सरकारी स्कूल में ‘रील वाली मैडम’! अब शिक्षा विभाग में सख्त
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
CM धामी बोले- सनातन संस्कृति के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा
NCR में प्रदूषण रोकने का प्लान तैयार, योगी सरकार ने इन पर कसा शिकंजा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget