एक्सप्लोरर

Chardham Yatra 2022: चारधाम यात्रा में बनने जा रहा है नया रिकॉर्ड, प्रशासन ने जताई इतने श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद

Chardham Yatra 2022: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा इस साल नया रिकॉर्ड बनाएगी, अब तक करीब 24 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं जबकि 32 लाख लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है.

Chardham Yatra 2022: उत्तराखंड में चार धाम यात्रा इस साल नया रिकॉर्ड बनाएगी, क्योंकि यात्रा सीजन के शुरुआत में ही यात्रियों की संख्या 24 लाख के करीब पहुंच गई है और 32 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं. इस स्थिति को देखते हुए माना जा रहा है कि यात्रा सीजन में इस बार यात्रियों की संख्या करोड़ों में होगी. 2013 की आपदा और कोरोना के बाद ये पहली बार होगा. जब यात्रियों की संख्या इतनी ज्यादा होगी. इससे सरकार और व्यापारियों को बड़ा फायदा पहुंचने की उम्मीद है.

श्रद्धालुओं के आने से रोजगार को फायदा
उत्तराखंड में चार धाम यात्रा आर्थिक रूप से भी जुड़ी हुई है. ज्यादातर लोगों का व्यवसाय चार धाम यात्रा पर ही निर्भर करता है. ऐसे में पिछले 2 साल से कोरोना की वजह से यात्रा ना होने से व्यापारी मायूस थे, लेकिन इस बार उम्मीद से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने से उनके चेहरे भी खिले हुए हैं. सरकार भी इसी कोशिश में है कि चार धाम आने वाले यात्रियों को किसी तरह दिक्कत न हो. सबसे बड़ी मुश्किल अगले महीने से शुरू हो रहे मानसून सीजन में आती है जब चारधाम यात्रा के मार्गों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं देखने को मिलती हैं. 

मानसून से पहले व्यवस्था बनाने में जुटी सरकार

जाहिर है मानसून में यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ऐसे में सभी विभागों को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं. खासकर पीडब्ल्यूडी विभाग को अति संवेदनशील पॉइंट चिन्हित करने के निर्देश दिए गए हैं. जहां भूस्खलन की ज्यादा घटनाएं होती हैं. पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि इस बार यात्रा बहुत अच्छी चल रही है और यात्रियों की संख्या में हुआ इजाफा ये संकेत है कि आने वाले दिनों में यात्रियों की संख्या और बढ़ेगी.
Barabanki News: भाभी से अवैध संबंधों के चक्कर में भाई ने ली भाई की जान, पुलिस ने किया हैरान करने वाला खुलासा

24 लाख श्रद्धालु कर चुके हैं दर्शन
उत्तराखंड में 3 मई से चार धाम यात्रा की शुरुआत हुई थी. सबसे पहले 3 मई को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुले थे. 6 मई को बाबा केदारनाथ और 8 मई को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले थे. तब से लेकर अब तक चारों धामों में 24 लाख से ज्यादा तीर्थयात्री दर्शन कर चुके हैं वही 32 लाख तीर्थयात्री ऐसे हैं जो यात्रा में आने के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. इनमें कई यात्री ऐसे हैं तो बरसात का सीजन शुरू होने से पहले ही यात्रा करना चाहते हैं. माना जा रहा है कि जून महीने के अंत तक यात्रियों को इस संख्या 30 लाख के पार होगी. क्योंकि बरसात के सीजन में पर्वतीय क्षेत्रों में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं, इसीलिए सरकार व्यवस्था बनाने में जुटी हुई है. 

ये भी पढ़ें- 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
बस्ती पहुंचे CM योगी, BJP नेता हरीश द्विवेदी की मां के निधन पर जताया शोक
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
बरेली की रावण वाली गली में 200 साल पुरानी परंपरा, मुस्लिम कारीगर बनाते हैं रावण
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल
रुद्रप्रयाग में सियासी उलटफेर, 5 दिन में BJP से मोहभंग, कांग्रेस में लौटे ग्यालू लाल

वीडियोज

YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget