एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2025: यात्रा मार्गों के कायाकल्प में जुटा लोक निर्माण विभाग, तीर्थयात्रियों की सुरक्षा पर खास फोकस

Uttarakhand: उत्तराखंड चारधाम यात्रा से पहले मार्ग को दुरुस्त करने का काम तेजी से शुरू हो गया है. इसके लिए लोक निर्माण विभाग पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है.

Char Dham Yatra 2025: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा 2025 का आगाज 30 अप्रैल से होने जा रहा है. यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए राज्य सरकार और लोक निर्माण विभाग (PWD) पूरी तरह सक्रिय हो गया है. विभाग ने यात्रा मार्गों की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार कर ली है और चिन्हित स्थानों पर सुधार कार्य जल्द शुरू किए जाएंगे. इस बार विशेष रूप से सड़क सुरक्षा, डेंजर जोन और भूस्खलन वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े.

चारधाम यात्रा मार्गों की स्थिति को परखने के लिए लोक निर्माण विभाग के अपर सचिव ने टिहरी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों का दौरा किया. निरीक्षण के दौरान सड़कों की मरम्मत, चौड़ीकरण, डेंजर जोन को सुरक्षित करने और अन्य आवश्यक कार्यों की पहचान की गई. इन रिपोर्ट्स को अन्य संबंधित विभागों और केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझा किया गया है, ताकि यात्रा से पहले सभी कार्य पूरे किए जा सकें.

चारधाम यात्रा शुरू होने से एक हफ्ते पहले काम पूरा करने का लक्ष्य
लोक निर्माण विभाग केवल राज्य स्तरीय एजेंसियों के साथ ही नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की एजेंसियों के साथ भी समन्वय बनाकर काम कर रहा है. बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन (BRO), नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग एवं आधारभूत संरचना विकास निगम (NHIDCL) के साथ बैठकें की जा रही हैं. इसका उद्देश्य है कि चारधाम यात्रा शुरू होने से कम से कम एक सप्ताह पहले सभी जरूरी मरम्मत और सुधार कार्य पूरे कर लिए जाएं.

चारधाम यात्रा के मुख्य मार्गों में ऋषिकेश से गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ और केदारनाथ तक के रास्तों का विशेष निरीक्षण किया गया है.साथ ही, इन मार्गों से जुड़े अन्य जिलों की सड़कों को भी बेहतर बनाने की योजना है. जनवरी 2025 से ही धामी सरकार यात्रा की तैयारियों में जुटी हुई है, लेकिन यात्रा के लिए सबसे जरूरी पहलू सड़क मार्गों की स्थिति को मजबूत करना है.

तेजी से हो रहा सड़क चौड़ी करण का काम
लोक निर्माण विभाग ने डेंजर जोन और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की पहचान कर ली है. इन स्थानों पर सुरक्षा दीवारों, रिटेनिंग वॉल और बैरिकेडिंग का निर्माण किया जाएगा. इसके अलावा, यात्रा मार्गों पर सड़क किनारे रेलिंग लगाने और संकेत बोर्डों की संख्या बढ़ाने का भी फैसला लिया गया है. यात्रा मार्गों की बेहतरी के लिए विभागीय अधिकारियों ने खुद मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है. चारधाम यात्रा मार्ग के महत्वपूर्ण स्थानों पर भूस्खलन नियंत्रण, पुलों की मजबूती और सड़क चौड़ीकरण पर तेजी से काम किया जा रहा है.

चारधाम यात्रा उत्तराखंड की सबसे महत्वपूर्ण धार्मिक यात्रा है, जिसमें हर साल लाखों श्रद्धालु देश-विदेश से पहुंचते हैं.पिछली यात्राओं के दौरान सामने आई समस्याओं और अनुभवों के आधार पर इस बार पहले से ही जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं.

लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा, "चारधाम यात्रा को लेकर हमारी पहली प्राथमिकता यात्रा मार्ग को पूरी तरह सुरक्षित और सुगम बनाना है. यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं. हमने विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर दो राउंड की बैठकें कर ली हैं और कई योजनाओं पर काम शुरू हो चुका है.यात्रा मार्ग को चकाचक बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है.

चारधाम यात्रा 2025 के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी असुविधा से बचाने के लिए उत्तराखंड सरकार और लोक निर्माण विभाग पूरी तरह मुस्तैद है. सड़कों की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर किए जा रहे ये प्रयास यात्रियों के सफर को सुखद, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएंगे.सरकार का लक्ष्य है कि चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो और यह यात्रा एक यादगार अनुभव बने.

ये भी पढ़ें : Chardham Yatra 2025: बदरीनाथ और केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस काम के लिए नहीं देनी होगी फीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
बस्ती BJP में घमासान, पूर्व अध्यक्ष शैल त्रिपाठी के आरोपों पर जिलाध्यक्ष का पलटवार
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'
श्रद्धा दुबे ने मीडिया से कहा- 'अपनी आंखों से शिवा शर्मा को छलांग लगाते देखा'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget